Headlines

अध्यात्मिक जागृति और नशामुक्त का दिया गया संदेश: बीके आराधना बहन

अध्यात्मिक जागृति और नशामुक्त का दिया गया संदेश: बीके आराधना बहन

प्रजापिता ब्राह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा इसरौली गांव में निकाली गई भव्य दिव्य शिव बरात सह चैतन्य शोभा यात्रा:

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

महाशिवरात्री के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्राह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा गुरुवार को स्थानीय प्रखंड़ अंतर्गत इसरौली गांव में भव्य दिव्य शिव बरात सह चैतन्य सोमा यात्रा निकाली गयी।

समाज में शान्ति प्रेम, नारी सशक्ति करन एवं अथात्मिक चेतना का संदेश देने वाली यह शोभायात्रा इसरौली बजार से शुरू होकर मिर्जापुर बाजार, असइया, ब्रिटेनिया सहित कई अन्य गांव के विभिन्न प्रमुख बाजार और गांव से होकर वापस इसरौली गांव स्थित सेवा केंद्र लौटा।

शिव बारात शोभा यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग सड़‌को पर उत्तर पड़े। उक्त गांव स्थित ब्राह्माकुमारी आश्रम से मढ़ौरा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के डॉ रजनीश कुमार, प्रो अंजली गुप्ता, उपेन्द्र‌ कुमार, अनुज कुमार और स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका बीके आराधना बहन के द्वारा पूजा अर्चना के बाद संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बीके आराधना बहन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष निकाली जाने वाली वार्षिक शिव बारात शोभा यात्रा इसरौली ही नही बल्कि पुरे राज्य और देश के लिए अध्यात्मिक जागृति तथा समाजिक सौहाद की संदेश देती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस शोभायात्रा का उद्देश्य समाज में अध्यात्मिक चेतना जगाना है। 90 वीं शिव जयंती के उपलक्ष्य में परम पिता परमात्मा शिव पवित्र सनातन धर्म की स्थापना के अवतरित होते है।

इसी संदेश को जन- जन तक पहुंचाना ही शोभायात्रा का मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर ग्रामीणों में मदन साह, नीरज कुमार, दिलीप कुमार, प्रभु राय, बीके कांति माता, तारा माता, मीना माता, बीके सुभाष और भुअर भाई, बीके निर्मला बहन, कोमल, सरस्वती, पिंकी, शिवानी बहन सहित कई अन्य भाई और बहने मौजूद रही।

यह भी पढ़े

स्व. विनोद सिंह मेमोरियल T20 क्रिकेट टूनामेंट का  हुआ शुभारम्भ

अपराधियों ने CSP  लुट कांड को केस  उठाने  के लिए पीडित के कनपटी पर पिस्‍टल  सटा धमकाया

दामाद संग फरार होने वाली चर्चित सास अब बहनोई संग हुई फरार   

12 फरवरी 📜  महर्षि दयानंद सरस्वती की  जयंती पर विशेष

12 फरवरी 📜 राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!