Headlines

मधुबनी में तकनीकी सहायक 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

मधुबनी में तकनीकी सहायक 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

सप्लायर की शिकायत पर निगरानी विभाग ने की कार्रवाई, रंगे हाथ धर दबोचा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के मधुबनी जिले के  कलुआही प्रखंड में कार्यरत पंचायती राज विभाग के तकनीकी सहायक हरिनंदन कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार शाम 12,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक सप्लायर की शिकायत पर की गई। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी तकनीकी सहायक को अपने साथ पटना ले गई।

 

विभाग को शिकायत मिली थी कि हरिनंदन कुमार एक सप्लायर से कार्य वेरिफिकेशन की फोटो विभाग की साइट पर अपलोड करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। निगरानी विभाग के डीएसपी बोले- लंबे समय से मांग कर रहा रुपए निगरानी विभाग ने शिकायत की जांच की, जिसमें मामला सत्य पाया गया।

 

इसके बाद विभाग ने जाल बिछाया और बुधवार शाम आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।निगरानी विभाग पटना के डीएसपी मो. वसीम फिरोज ने बताया कि गिरफ्तार किया गया तकनीकी सहायक लंबे समय से पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई।उन्होंने यह भी बताया कि पटना से आई निगरानी विभाग की नौ सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद मधुबनी जिले के अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े

सिर्फ पहली पंक्ति नहीं, गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्! कौन से हैं 6 छंद जिन्हें जन-गण-मन की तरह देना होगा सम्मान  

सिर्फ पहली पंक्ति नहीं, गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्! कौन से हैं 6 छंद जिन्हें जन-गण-मन की तरह देना होगा सम्मान  

पाकिस्तानी फौज के छक्के छुड़ाने आया इंडियन ड्रोन, बाज जैसी नजर और सटीक निशाना, जानें किसने बनाया  

अब राष्ट्रगान से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’, केंद्र सरकार के नए प्रोटोकॉल पर क्या है नियम

सिसवन की खबरें : सड़क दुर्घटना में घायल की ईलाज के दौरान मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!