भारत में ऊर्जस्वित चेतना का संचार किया है मोदी जी ने: ललितेश्वर कुमार

भारत में ऊर्जस्वित चेतना का संचार किया है मोदी जी ने: ललितेश्वर कुमार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर तितिरा में किया गया पौधारोपण

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के जीरादेई  प्रखण्ड क्षेत्र के तीतरा में राष्ट्र सृजन अभियान के कार्यालय में शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, नेतृत्व पर चर्चा किया गया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर फलदार पौधा लगाया गया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

इस मौके पर राष्ट्र सृजन अभियान के महासचिव ललितेश्वर कुमार, बौद्धिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक गणेश दत्त पाठक, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह, अभियान के जिला अध्यक्ष अशोक राय, जनसुराज अभियान जीरादेई के युवा अध्यक्ष हरिकांत सिंह, अभियान के आईटी सेल के संयोजक ई अंकित कुमार मिश्र, बिहार मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र, अवध किशोर राय” पप्पू “,चितरंजन कुमार,सानू कुमार,जिला महामंत्री जय प्रकाश तिवारी,प्रमोद कुमार राय ,डॉ प्रेम शर्मा,मनोज कुमार,जय प्रकाश पटवा, सखिचन्द साह, रेयाजुल हक आदि उपस्थित थे ।

राष्ट्रसृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव ललितेश्वर कुमार ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो देश में प्रेरणा, समावेशन की बयार बहाई है वह देश के लिए अनुपम सौगात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने आध्यात्मिक लगाव, समर्पित व्यक्तित्व और दूरदर्शी सोच से भारत में ऊर्जस्वित चेतना का संचार किया है।

विशेषकर आपदाओं के समय उनकी संवेदनशील सक्रियता मिसाल बन गई है। जिससे भारत की प्रतिष्ठा अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है। राष्ट्र सृजन अभियान के बौद्धिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक गणेश दत्त पाठक ने कहा कि वर्तमान दौर तकनीक का है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में तकनीक पर विशेष ध्यान देकर भारत को सशक्त बनाने में महान योगदान दिया है।

इसी तकनीक के कारण मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना महामारी का सफलता से सामना किया। प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री संवृद्ध भारत के मजबूत स्तम्भ है ,जिनके नेतृत्व में देश अनवरत विकास कर रहा है।उन्होंने बताया कि मोदी जैसा मजबूत जिगर वाला व्यक्ति विरले पैदा होता है जो अपने होने का एहसास सदियों तक कराता रहता है ।

यह भी पढ़े

मिशन मोदी अगेन पीएम के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया

कृमिनाशक पौधों और क्योरोसिटीन के खोज पर किया गया सम्मानित

दूरदर्शिता के संजीदा सारथी हैं हमारे मोदी जी

छपरा में रविवार को कांग्रेस का कलम सत्याग्रह के तहत होगा प्रमंडलीय संवाद का आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!