देश में लगातार चौथे दिन आए कोरोना के चार लाख से अधिक मामले, फिर से 4 हजार लोगों की मौत.

देश में लगातार चौथे दिन आए कोरोना के चार लाख से अधिक मामले, फिर से 4 हजार लोगों की मौत.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

देश में कोरोना महामारी का कहर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। भारत में लगातार चौथे दिन कोरोना के एक दिन में चार लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 4 लाख 3 हजार 738 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,092 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बीते एक दिन में देश भर में 3 लाख 86 हजार 444 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक कुल 2 करोड़ 22 लाख 96 हजार 414 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 1 करोड़ 83 लाख 17 हजार 404 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। लेकिन भारत की चिंता का विषय सक्रिय मामले हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13,202 सक्रिय केस बढ़े हैं जिससे भारत के एक्टिव केस  बढ़कर 37 लाख 36 हजार 648 हो गए हैं। भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2लाख 42 हजार 362 पहुंच गई है।

भारत में कोरोना वायरस की दर कैसी है ?

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दर पर अगर नजर डालें तो फिलहाल देश में सक्रिय केस(Active Case) की दर 16.76% है। इ़समें पिछले कुछ दिनों में तेजी से कमी आ रही है। इसके अलावा देश में कोरोना की रिकवरी दर 82.15% है। देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा कोरोना की मृत्यु दर जरूर बढ़कर 1.09% हो गई हौ।

शनिवार को देशभर में 18.65 लाख कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषषद ([आइसीएमआर)] के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को देश भर में 18,65,428 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 30 करोड़ 22 लाख 75 हजार,471 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

17 करोड़ के पास पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 16 करोड़ 94 लाख 39 हजार 663 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 20,23,532 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में रोजाना सामने आने वाले नए मामलों और ठीक होने वाले मरीजों के बीच दायरा धीरे-धीरे कम हो रहा है। पहले जहां इनके बीच एक लाख से ज्यादा का अंतर रहता था, अब कुछ हजार पर आ गया है। रविवार को पहली बार रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हुए, जबकि 4.03 लाख नए मामले सामने आए। नए मामलों में से भी 71 फीसद से ज्यादा केस सिर्फ 10 राज्यों में ही पाए गए हैं और उनमें से भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4,03,738 नए संक्रमित सामने आए, 3,86,444 मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हुए और 4,092 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अब तक पाए गए कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर दो करोड़ 22 लाख 96 हजार को पार कर गई। इनमें से एक करोड़ 83 लाख 17 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं और 2,42,362 मरीजों की जान भी जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर 82.15 फीसद और मृत्युदर 1.09 फीसद बनी हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में से 71.75 फीसद केस महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ही पाए गए हैं। इन राज्यों में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बंगाल, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 56,578, कर्नाटक में 47,563 और केरल में 41,971 केस मिले हैं।

सक्रिय मामले 37 लाख से ज्यादा

नए मामलों और ठीक होने वाले मरीजों के बीच अंतर घटने से सक्रिय मामलों में वृद्धि की रफ्तार भी कम हुई है। वर्तमान में 37,36,648 सक्रिय मामले हैं, जो कुल संक्रमितों का 16.76 फीसद है। पहले संक्रमितों का 17 फीसद से ज्यादा सक्रिय मामले हो गए थे। पिछले एक दिन में सक्रिय मामलों में सिर्फ 13,202 की वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़े…

Leave a Reply

error: Content is protected !!