सांसद खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 

सांसद खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, चंद्रधर शर्मा, अयोध्‍या (यूपी):

बीकापुर अयोध्या। विकासखंड बीकापुर में सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 24 का बृहस्पतिवार को भारतीय इंटर कॉलेज खेल मैदान में शुभारंभ होगा। सांसद खेल प्रतियोगिता के तहत विभिन्न परिषदीय विद्यालयों तथा अन्य स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं द्वारा अपने खेल के हुनर का प्रदर्शन किया जाएगा। सांसद खेल प्रतियोगिता में इस बार 100 मीटर दौड़ 200 400 800 मी रिले वॉलीबॉल कबड्डी रास्सा कशी खो खो सहित अनेक खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा। दो दिन तक चलने वाली खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन बृहस्पतिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल तथा ब्लॉक प्रमुख बीकापुर दिनेश वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम में आयोजन समिति के पदाधिकारी ने तैयारी के बाबत अंतिम रणनीति पर अमली जामा पहना दिया है। आयोजन समिति के मुकुल आनंद ने जानकारी दी है कि समापन के अवसर पर जनपद के बड़े नेताओं की उपस्थिति संभव है इस दौरान विजई टीम के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

 

हैरिंग्टनगंज में दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता शुरू

श्रीनारद मीडिया, चंद्रधर शर्मा, अयोध्‍या (यूपी):

मिल्कीपुर-अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक की दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता ग्राम पलिया लोहानी के शहीद रामसूरत बालिका इंटर कॉलेज के समीप स्थित खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के अयोध्या जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने जिला उपाध्यक्ष सरजू दूबे के साथ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करने के बाद ध्वजारोहण कर किया।
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में हुई खेल प्रतियोगिता में कबड्डी से शुरुआत हुई। जिसमें बालिका वर्ग में रूरूखास एवं एसएस जूनियर हाईस्कूल की टीम फाइनल में पहुंची। वहीं कब्बड्डी बालक वर्ग में रेवना एवं अहरनसुवंश की टीम सेमी फाइनल में विजेता रही। इनका फाइनल कल खेला जाएगा। बालिका की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में सागर पट्टी की रेनू चौरसिया प्रथम, रूरूखास की नैन्सी द्वितीय रही। दो सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ में सराय मजरा के विकास प्रथम, हरदोइया के सोनू यादव द्वितीय रहे। दो सौ मीटर बालिका दौड़ में पाराताजपुर की शिवानी प्रथम एवं सागरपट्टी की रेनू चौरसिया द्वितीय रही। 400 मीटर बालक वर्ग में चमैला के फूलचंद यादव के प्रथम, पलिया लोहानी के राजकुमार द्वितीय पुरस्कार के हकदार बने।

800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अक्षरा सिंह पाराताजपुर प्रथम, पलिया लोहानी की सीमा पाल द्वितीय रही। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पलिया लोहानी के राजकुमार पाल प्रथम एवं पुलिया प्रतापशाह के शुभम यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर बालिका वर्ग लंबी दौड़ में देवकली माफी की नेहा प्रथम एवं पाराताजपुर की सना द्वितीय स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पाराताजपुर के विश्वम्भर प्रथम, रामपुर जोहन के शत्रुघ्न द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम मैच रूरूखास एवं पाराताजपुर टीम के बीच हुआ। जिसमें रूरूखास विजेता रहा। द्वितीय मैच सोहवल सलोनी एवं आजाद हिन्द पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। जिसमें सोहवल सलोनी को विजय श्री मिली। वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को होगी।

आयोजक मंडल में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, सचिव पलिया लोहानी ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह एवं ब्लॉक व्यायाम अजय सिंह रहे।खेल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में सरवरे आलम, अजय सिंह, राकेश मौर्य, अवनीश सिंह, वैभव सिंह, तौफीक अहमद, सुरेश कुमार, नीलम, अनित दास, अनीस अहमद रहे।खेल प्रतियोगिता में मुख्य रूप से भाजपा नेता संतोष सिंह, अवधेश पाठक, संतोष सिंह घाटमपुर, बृजेश पांडे, शरद तिवारी, जितेंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार, महेंद्र चौरसिया, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अजय सिंह, पंकज सिंह, संजय सिंह, राम मूरत सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस रहेगा प्रेम निवास: महंत संजय दास

30 दिसंबर को भगवान श्री राम एयरपोर्ट पर उतरेगा उद्घाटन फ्लाइट:नीतीश कुमार

अवध विवि की एनईपी स्नातक की परीक्षाएं 18 दिसम्बर से

एफिडेविट जमा करने के बाद ही मिलेगा, बिहार में शिक्षकों को वेतन,क्यों?

*शुभी शर्मा बनीं ‘नारी पुष्पा’ की ब्रांड एंबेसडर, नारायण के साथ बढ़ाएंगी आयुर्वेद की पहचान!*

एफसीआई ने खाद्यान्न की गुणवत्ता के आकलन को लाया स्वचालित अनाज विश्लेषक

निर्माता रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और दया शंकर स्टारर फिल्म जया का ट्रेलर आउट

क्या के के पाठक बनेंगें बिहार के नए मुख्य सचिव?

Leave a Reply

error: Content is protected !!