नबी पाक ने दुनिया को सिखाया सभी प्राणियों से प्रेम करना-मौलाना अकील मिसबाही

नबी पाक ने दुनिया को सिखाया सभी प्राणियों से प्रेम करना-मौलाना अकील मिसबाही

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड मैदान में मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश जश्न-ए- मिलानदुन्नबी धूमधाम से मनाई गई। बड़हरिया प्रखंड के दर्जनों गांवों से नबी का आमद मरहबा, नारे तकबीर आदि नारों के साथ जुलूस पहुंचा। जिससे पूरा बड़हरिया बाजार गूंजामान उठा। जश्न-ए- मिलादुन्नबी को लेकर अकीदतमंद सादगी के साथ जुलूस लेकर ब्लॉक मैदान पहुंचे।

जुलूस मुर्गिया टोला, बड़हरिया, शफी छपरा, बड़सरा,महबूबछपरा, तेतहली, हरपुर,सुरहियां, अटखंभा,लौवान,पट्टी भलुआ सहित अन्य गावों से प्रखंड मुख्यालय पहुंचा।जहां मौलाना मो अकील खान मिसबाही की सदारत में नबी की शान में जलसा हुआ। इसका संचालन वसीम अहमद मजहरी ने किया। जबकि इसकी शुरुआत हाफिज जमीरुद्दीन की कुरआन की तिलावत से हुई।सलामतो सलाम पढ़ने के बाद जुलूस खत्म होने पर अकीदतमंद अपने-अपने गांव वापस लौट गये।

जुलूस के दौरान नाते पाक पढ़ी गई। मिलादुन्नबी के मौके पर अकीदतमंदों ने रोजा रखकर नबी को याद किया। रोजा रखकर अकीदतमंदों ने समाज और देश मेन अमन चैन की दुआएं मांगी। मुस्लिम समुदाय के अधिकांश लोगों ने अपने-अपने घरों में नियाज़ फातिहा की। इस दौरान मौलाना अकील खान मिस्बाही और मौलाना हारुन रशीद ने कहा कि नबी पाक दुनिया में आने से बहार आ गया।उन्होंने लोगों को जीने का सलीका सीखाया। नबी पाक दुनिया में सभी जीवों का नबी बनकर आए। नबी पाक ने सभी जीवों से प्रेम करना व सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाया।

इस अवसर पर मौलाना मैनुद्दीन, मौलाना अमजद, मौलाना इफ्तिखार, मुफ्ती अहमद रजा,दिलशेर खान, जकरिया खान,नसीम अख्तर,रिजवान अहमद, शमीम अहमद खान, इश्तेयाक खान, मुमताज़ अंसारी, दाउद खान, इम्तियाज खान,महताब खान, लक्की बाबू, असगर कुरैशी,अखलाक अहमद सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे। मुर्गियाटोला के युवकों ने पूरे बड़हरिया बाजार को सजा रखा था। इस मौके थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार, रामविनय शर्मा, राजकुमार कश्यप, सीओ अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी चौक-चौराहों पर मुस्तैद थे। वहीं मजिस्ट्रेट के साथ चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनात की गयी थी।

यह भी पढ़े

सीवान के शिवाजी तिवारी हत्या मामले में संलिप्त अपराधी रिशु पाण्डेय और रूपेश तिवारी गिरफ्तार.

भगत सिंह की जयंती पर आइसा ने निकला संकल्प मार्च

जुलूस-ए-मुहम्मदी: आपसी सद्भाव के साथ देश प्रेम का देखने को मिला अद्भुत जज्बा

Leave a Reply

error: Content is protected !!