सारण की पवित्र धरती से हमेशा हुआ है नया आगाज : उमेश सिंह कुशवाहा

सारण की पवित्र धरती से हमेशा हुआ है नया आगाज : उमेश सिंह कुशवाहा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

छपरा प्रेक्षा गृह में आयोजित सारण प्रमंडलीय समीक्षा बैठक प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता मे की गई जिसका संचालन पूर्व विधान पार्षद प्रमंडल प्रभारी सतीश कुमार ने किया बैठक को संबोधित करते हुए बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सारण की धरती से हमेशा नया आगाज हुआ है इस बार देश मे जो आरकजकता का माहौल बना उसे खत्म करने के लिए भी यहा से नया आगाज कर इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेकना है आज हमारा देश फिर से नाजुक मोड़ पर खड़ा है, देश में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है, लोकतंत्र का आंचल लहूलुहान है,

संविधान को ताक पर रखकर सरकार मनमाने ढंग से है शासन चला रही है, बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है यानी कुल मिलाकर मौजूदा सरकार ने देश की आम जनता के साथ हर तरीके से विश्वासघात करने का काम किया है और सभी मोर्चे पर केंद्र सरकार विफल रही है। इस लिहाज से 2024 की लड़ाई हम सभी के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाली है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के पहल पर 23 जून को पटना में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में देशभर के सभी विपक्षी पार्टियों ने पूरी एकजुटता से भाजपा को शिकस्त देने का संकल्प लिया है, और इस संकल्प सिद्धि के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं संगठन को एकजुट रखने की आवश्यकता है

साथ ही प्रमंडलो में जाकर विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार जी में आस्था रखने वाले उन तमाम साथियों से मिल कर जो उनके नेतृत्व में महापरिवर्तन के महायज्ञ का हिस्सा बनना चाहते हैं उनको जोड़ेंगे हमारा देश आज जिस तरह की परिस्थितियों से गुजर रहा उसमें जदयू के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है परन्तु हमें पूरा विश्वास है हमारे संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। साथ ही बिहार के सभी 40 लोक सभा सीटों पर महागठबंधन की जीत को सुनिश्चित करने का करेंगे ,
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा की जिला और राज्य तब मजबूत होगा जब हमारा प्रखंड , पंचायत और बूथ मजबूत होगा आप सब कार्यकर्ताओं और नेताओं के जिम्मे बहुत बड़ी जिमेवारी है और अपनी काम पूरे मन से कीजिए आधे मन से कोई काम नहीं करना चाहिए मेरे रहते आप लोगो का हकमारी नही हो सकती । बैठक मे मुख्य रूप से छपरा जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू , सिवान जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, गोपालगंज जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही , सांसद कविता सिंह, पूर्व सांसद लालबाबू राय, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, रणविजय कुमार, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, गौतम सिंह, विक्रम कुंवर, रामसेवक सिंह, पूर्व विधायक, धूमल सिंह, हेमनारायण साह, सत्यदेव सिंह, पूर्व उप सभापति सलीम परवेज , प्रदेश उपाध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल, दिनेश कुमार सिंह, टुनटुन प्रसाद, जिला प्रवक्ता फिरोज आलम , जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, जिला प्रवक्ता बृजकिशोर सिंह, जावेद आव्वास जयप्रकाश यादव, अरशद परवेज, महेश सिंह एवम प्रमंडल के सभी विधानसभा प्रभारी एवं प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

आशा कार्यकर्ताओं का 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, ओपीडी सेवा हुई बाधित

सड़क धसने बना गढा किसी बड़ी दुर्घटना की दे रहा है संकेत

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में  मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित  

महेंद्रनाथ मंदिर में  एकादशी के अवसर पर हुआ दुग्‍धाभिषेक 

कोर्ट ले जाने के दौरान गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या

CSP लूट की कोशिश में शामिल लाइनर गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!