सिसवन की खबरें :  नौ दिवसीय श्रीरामकथा को लेकर भव्‍य कलश यात्रा निकाली गयी

सिसवन की खबरें :  नौ दिवसीय श्रीरामकथा को लेकर भव्‍य कलश यात्रा निकाली गयी

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के मुबारकपुर स्थित मां मंगला भवानी मंदिर प्रांगण में होने वाले नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ को ले शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर जलयात्रा में शामिल हुए। कलश शोभायात्रा मां मंगला भवानी मंदिर प्रांगण से होकर चैनपुर, बाजार, मोरवन,रामपुर, भगवानपुर, घुरघाट, चांदपुर होते हुए लगभग छ किलोमीटर की दूरी तय कर सिसवन सरयू नदी तट पर पहुंची, जहां आचार्य सुजीत तिवारी के नेतृत्व में विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल धारण किया गया।

 

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी गयी विदाई

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एएस खान को शुक्रवार की शाम भावभीनी विदाई दी गई। वे शुक्रवार को सेवानिवृत्ति हुए। सेवानिवृत्ति होने पर स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उन्हें अंग वस्त्र देकर व फूल माला पहना कर विदाई दी।

 

बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

भाजपा के सिसवन मंडल पूर्वी के अध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को घुरघाट पंचायत के घुरघाट गांव में सभी बूथ अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पंचायत अध्यक्ष संदीप शर्मा ने विधानसभा चुनाव के लिये कमर कस कर तैयार रहने की बात कही।उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिये कार्यकर्ताओं की सक्रियता जरूरी है।देवेन्द्र तिवारी,शंकर जी गिरि आदि उपस्थित रहे।

 

मारपीट की घटना में किशोरी घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन  थाना क्षेत्र के सिसवन गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक किशोरी घायल हो गई। घायल किशोरी स्थानीय निवासी विनोद यादव की पुत्री काजल कुमारी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों में शुक्रवार को जानकारी दी।

 

शराबी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यारसपुर गांव निवासी राजू यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी।

 

शराब पीने के आरोप में तीन व्‍यक्ति गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तार।सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी में भरवलिया गांव निवासी राजेश कुमार राय,किसुनवाड़ी गांव निवासी मंजय यादव तथा नयागांव गांव निवासी बैजनाथ महतो शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।

 

यह भी पढ़े

बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों का नेटवर्क ध्वस्त करो-अमित शाह

लूटपाट में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, 15 हजार और मोबाइल बरामद

42KG गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

 भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट बरामद के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार 

भारत की नींव सनातन धर्म में निहित है- उपराष्ट्रपति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!