मशरक  की खबरें :   प्रखंड और अंचल कार्यालय में मचे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएंगे मुखिया

मशरक  की खबरें :   प्रखंड और अंचल कार्यालय में मचे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएंगे मुखिया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिले के मशरक में प्रखंड व अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया लगाम लगाएंगे। यह निर्णय प्रखंड मुखिया संघ की बैठक में लिया गया। बैठक प्रखंड कार्यालय के चुनाव सभागार में आयोजित की गयी थी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह ने किया।

मौके पर डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, जजौली मुखिया प्रतिनिधि वरूण यादव, खजुरी मुखिया प्रतिनिधि सुनील राय, गंगौली मुखिया प्रतिनिधि ,बंगरा मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह समेत अन्य मौजूद थें।

बैठक में पंचायत में समुचित विकास में अड़चनें दूर कर विकास की रफ्तार को तेज करने पर विचार विमर्श किया गया। वहीं सभी ने एक स्वर में प्रखंड और अंचल कार्यालय में कर्मचारियों के गाशशअधिकारियों के द्वारा मचाई जा रही खुलेआम भ्रष्टाचार पर रोक लगाने पर निर्णय लिया गया।

सभी ने कहां कि भ्रष्टाचार की धांधली मचा रहे कर्मचारियों और अधिकारियों पर अंकुश नहीं लगाने से यहां व्यवस्था बेलगाम हो गई है। मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों के हरेक व्यक्ति को उनका वाजिब हक दिलाना सभी का लक्ष्य हैं।

 

मशरक के बहरौली में होंगी जन सुराज की बैठक, एमएलसी होंगें शामिल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


मशरक प्रखंड क्षेत्र के बहरौली पंचायत के जंगली ब्रह्म स्थान के प्रांगण में 18 फरवरी को‌ जन सुराज की विशेष बैठक आयोजित किया जाएगा। बैठक की सफलता को लेकर महावीर चौंक अवस्थित जन सुराज प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गयी जिसमें 18 फरवरी को आयोजित बैठक की सफलता पर चर्चा की गयी।

बैठक में बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने बताया कि 18 फरवरी के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारण एमएलसी ई सच्चिदानंद राय और जन सुराज दल के नेता व सारण शिक्षक क्षेत्र के एमएलसी अशफाक अहमद होंगे। बातचीत पर पार्टी के लोगों ने बताया कि पार्टी को जमीनी स्तर पर विस्तार करने को लेकर बैठक किया जाएगा। वही लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी की रणनीति और गांवों में लोगों को जन सुराज से जोड़ने पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़े

चोरी की बाईक, हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार

मढ़ौरा में मैट्रिक की परीक्षा में ड्यूटी करने जा रहीं शिक्षिका सड़क दुर्घटना में घायल, पटना रेफर

 कस्टम विभाग ने छापामार करआठ ट्रैक्‍टर लहसुन किया जब्‍त, थक गए तौलते-तौलते

मानदेय बृद्धि को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर किया

भगवान का नाम जीवन को धन्य कर देती है : मीरा देवी

 छपरा में सड़क दुर्घटना में मैट्रिक परीक्षार्थी की मौत

 बिहार में शराब की बड़ी खेप, एचपी गैस के 14 चक्के की टैंकर से हुआ बरामद

Leave a Reply

error: Content is protected !!