मशरक की  खबरें  :   पूर्व विधायक अशोक सिंह व रामदेव सिंह की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई

मशरक की  खबरें  :   पूर्व विधायक अशोक सिंह व रामदेव सिंह की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद  मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण  जिले के मशरक प्रखंड  मुख्यालय स्थित महावीर चौंक के पास पूर्व प्राचार्य सुरेन्द्रनाथ सिंह के आवासीय परिसर में रविवार को नागरिक अधिकार मंच के सौजन्य से मशरक के विधायक स्व. अशोक सिंह, विधायक स्व रामदेव सिंह काका, स्व राजू सिंह अरना, स्व मनोकामना सिंह चरिहारा के पुण्य तिथि शहादत दिवस के रूप में मनाया गया।

नागरिक अधिकार मंच के संयोजक महेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को सं‍बोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। मौके पर उनकेे तैलचित्र पर श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शों पर चलने का संक।

समारोह में उपस्थित लोगों में पूर्व प्राचार्य सुरेन्द्रनाथ सिंह,अजित सिंह,भोला प्रसाद,ग्वासकर सिंह, राजेन्द्र सिंह, विजेंद्र सिंह, सरोज गुप्ता, लड्‌डू सिंह, दीनबंधु तिवारी, हरेन्द्र राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह,मनीष सिह समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

शिक्षक के खाते से  साइबर  अपराधियों  ने लाखों निकालें, प्राथमिकी दर्ज

श्रीनारद  मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

सारण जिले  के  मशरक थाना क्षेत्र के घोघिया गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार सिंह पिता प्रभुनाथ सिंह के बैंक खाते से क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के बहाने एनी डेस्क एप डाउनलोड करा दो लाख सैंतालीस हजार रुपए ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है।

पीड़ित प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घोघिया उतर टोला में सरकारी शिक्षक हैं मामले में थाना पुलिस ने दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

दिए आवेदन में धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनको फोन नम्बर से फोन कर बोला गया कि बैंक के द्वारा दिया क्रेडिट कार्ड अपडेट करना हैं उसी दौरान एनी एप डेस्क डाउनलोड करने को कहा और उसी दौरान हेरा-फेरी कर ओटीपी लेकर टोटल दो लाख सैंतालीस हजार रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया गया।

यह भी  पढ़े

विवाहिता के माता-पिता व भाई को बंधक बनाकर ससुराल पक्ष ने पीटा.

पटना के राजीव नगर में क्यों तोड़े जा रहे 70 घर,क्या है पूरा विवाद?

बिहार विकास सीबीएसई स्कूल मंझरियां में 160 बच्चों को हुआ टीकाकरण

Raghunathpur: मोटरसाइकिल से  देशी शराब ले जा रहे एक व्‍यक्ति गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!