सिधवलिया की खबरें :  महम्मदपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत

सिधवलिया की खबरें :  महम्मदपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, रिजवान उर्फ राजू, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिले के  महम्मदपुर थाने के गोपालपुर के समीप एनएच 27 पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृत युवक इसी थाने के काशी टेंगराही गांव के गजेंद्र सिंह का पुत्र मुन्ना सिंह था। घटना के संबंध में बताया गया कि मुन्ना किसी काम के लिए महम्मदपुर की तरफ जा रहा था। तभी अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मुन्ना की मौत से आहत भाई बाबू साहेब व संतोष सिंह रो-रोकर बेहाल थे। मां जगरानी देवी, पत्नी अंजली देवी, बेटी मिनी कुमारी, बहन विमल देवी, बेबी कुमारी, सरोज देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से आहत काशी टेंगराही गांव के कई घरों में चूल्हा नहीं जल सका। स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। लेकिन सांत्वना दे रहे लोगों का कलेजा भी चीख-पुकार से दो टूक हो रहा था।

 

दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज

श्रीनारद मीडिया, रिजवान उर्फ राजू, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाने के हसनपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में काउंटर केस दर्ज किया गया है। एक पक्ष के मेघनाथ ठाकुर ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट कर 17 हजार रुपए छीन लेने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष के रामाधार ठाकुर ने मारपीट कर एक लाख रुपए मूल्य के जेवर व बीस हजार रुपए नगद छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

महम्मदपुर में चेकिंग अभियान में दो बाइक जब्त

श्रीनारद मीडिया, रिजवान उर्फ राजू, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

महम्मदपुर पुलिस ने गुरुवार को एनएच 27 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत एएसआई विश्वंभर मांझी ने कागजात के अभाव में दो बाइक जब्त कर ली है। यह जानकारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने दी।

 

यह भी पढ़े

भूमंडलीकरण के दौर में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है : गनी

मतदाता सूची में वोटर हेल्प ऐप से स्वयं जोड़ें अपना नाम: डीवाईईओ

गाजियाबाद में योगी बोले- पहले यूपी का व्यापारी पलायन करता था और आज गुंडे, 2017 के बाद बदली प्रदेश की सूरत 

बाराबंकी की खबरें *  शिक्षक अलंकरण समारोह: शिक्षक कभी भी नहीं होता है रिटायर्ड : शरद अवस्थी

बीडीओ ने की विद्यालयों और हॉस्पिटल की जांच,दिये आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

error: Content is protected !!