सिसवन की खबरें :  थाना में तीन मामलों का निष्‍पादन

सिसवन की खबरें :  थाना में तीन मामलों का निष्‍पादन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान  (बिहार):

सीवान जिले के सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 3 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार द्वारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।

 

 

मतदाता जागरूकता रैली

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान  (बिहार):

सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड के सभी पंचायतों के विधालयों के शिक्षक, छात्रों,जीवीका दीदीयों, आंगनबाड़ी सहायिका, सेविका,की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें सभी मतदाताओं से मतदान के दिन बूथों पर पहुंचकर मतदान करने के लिए अपील की गई। इस बीच छात्रों की तरफ से जागरूकता संबंधित नारे भी लगाए गए।सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीसीओ रेयाज अहमद की अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में बैनर लिए तथा जागरूकता नारे के साथ सिसवन सहित अन्य गावों मे रैली निकाली गई।

यहां मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान की अपील की गई। सभी से कहा गया कि अपने बहुमूल्य वोट के महत्व को समझें और लोकतंत्र की मजबूती के लिए बूथ पर पहुंचकर मतदान करें।बीसीओ रेयाज अहमद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सफल बनाने के लिए मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी है। जागरूक मतदाता ही अपने मतों को समझ सकता है।इस लोकतंत्र में व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार मत देने का अधिकार है। लोगों को अपने इस अमूल्य मत का प्रयोग जाति, धर्म, संप्रदाय एवं संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर करना चाहिए।

 

जमीन से जुड़े 4 विवादों का निपटारा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान  (बिहार):


रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े 4 विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में रघुनाथपुर अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवादो निपटारा किया गया।

 

हसनपुरा थाना में जनता दरबार आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान  (बिहार):


सीवान जिले के हसनपुरा  प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में हसनपुरा अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवाद से जुड़े 5 मामलों का निपटारा किया गया।

 

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान  (बिहार):

हसनपुरा में लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान । हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना पुलिस द्वारा हसनपुरा में लोकसभा चुनाव को देखते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो पहिया वाहन तथा चार पहिया वाहनों की जांच की गई।

यह भी पढ़े

ईरान ने बीच समुद्र में इजरायली जहाज पर कर लिया कब्जा

खुशियों की सौगात तमिल नव वर्ष

सरकार क्या ऑनलाइन गेमिंग पर कानून लाएगी ?

दिलसाद का शव मिला खेत मे, क्षेत्र में ख़ौफ़ का माहौल

Leave a Reply

error: Content is protected !!