सिसवन की खबरें : मेंहदार महोत्सव की तैयारी जोरो पर

सिसवन की खबरें : मेंहदार महोत्सव की तैयारी जोरो पर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के सिसवन प्रखंड के मेंहदार में बिहार सरकार द्वारा होने वाले मेंहदार महोत्सव को लेकर तैयारी जोरो पर चल रही है। बताते चले कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम पर मेंहदार में होने वाले मेंहदार महोत्सव लेकर तैयारी जोड़ो पर चल रही है। बिहार सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कई कलाकार भाग लेंगे। वहीं प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी कराई जा रही है।

 

सिसवन बीडीओ ने तैयारी का लिया जायजा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम पर महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लिया जायजा। महेंद्र नाथ धाम पर शुक्रवार को होने वाले महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना को लेकर सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को मंदिर परिसर के साफ सफाई तथा तैयारी को लेकर जायजा लिया।

 

अरंडा के युवक की विजयवाडा में मौत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा निवासी शिवनाथ साह के 32 वर्षीय पुत्र चंद्रमा साह की विजयवाड़ा में मौत हो गई। वही मौत की घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी रोने-बिलखने लगे। घटना बीते 24 फरवरी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बीते 22 फरवरी को चंद्रमा घर की माली स्थिति को देखते हुए गांव के अन्य चार लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए दानापुर से हैदराबाद के लिए ट्रेन पकड़ा। जहां विजयवाड़ा स्टेशन पर चंद्रमा साह उतरे तभी अन्य लोगों का साथ छुट गया। उसके बाद हैदराबाद जाने के लिए कोई ट्रेन पकड़ कर हैदराबाद जा रहा था। तभी वह गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। वही स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु अस्पताल ले गए। जहां चंद्रमा का इलाज चल रहा था, कि बीते मंगलवार की रात मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। घटना के बाद मृत की पत्नी संजू देवी सहित अन्य बच्चों का रो-रोकर हाल बुरा है। वही बताया जा रहा है कि मृत का दाह संस्कार उधर ही कर दिया गया।

 

बीडीओ ने किया निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

रघुनाथपुर में csc संचालकों द्वारा बनाए जाने वाले आयुष्मान कार्ड का रघुनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सीएससी संचालकों द्वारा कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसका निरीक्षण बुधवार को रघुनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया।

 

यह भी पढ़े

साहित्य अकादमी के 70 साल पूरे, भव्य आयोजन किया जा रहा है!

फणीश्वरनाथ रेणु हिंदी के बिरले कथाकार हैं,कैसे?

वोट देने के लिए साड़ी, कपड़े और उपहार भी मिलते हैं?

बिहार में PM मोदी ने 12800 करोड़ की योजनाओं का किया शुभारम्भ

Leave a Reply

error: Content is protected !!