जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सुशील गुप्ता ने की पूजा अर्चना

जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सुशील गुप्ता ने की पूजा अर्चना

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र (हरियाणा):

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा एवं विधायक मेवा सिंह ने भी की पूजा अर्चना।
ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ राज्य सरकार के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा एवं लाड़वा विधायक मेवा सिंह भी थे।

देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेने के उपरांत सुशील गुप्ता, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा एवं विधायक मेवा सिंह ने विधिवत श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा अभिषेक किया।

इस मौके पर श्रवण गुप्ता, के.के. कौशिक एडवोकेट, कुलवंत सैनी, पवन गर्ग, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, टेक सिंह लौहार माजरा, खरैती लाल सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, हरप्रीत सिंह चीमा, सुरेश रोड, मेहर सिंह, श्री प्रकाश मिश्रा, के सी रंगा, हरि सिंह, पृथ्वी सिंह तुर्क, प्रवेश राणा, यशपाल राणा, सुनील गौरी, विजय कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।
जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए।

यह भी पढ़े

साहित्य अकादमी के 70 साल पूरे, भव्य आयोजन किया जा रहा है!

फणीश्वरनाथ रेणु हिंदी के बिरले कथाकार हैं,कैसे?

वोट देने के लिए साड़ी, कपड़े और उपहार भी मिलते हैं?

बिहार में PM मोदी ने 12800 करोड़ की योजनाओं का किया शुभारम्भ

Leave a Reply

error: Content is protected !!