मुख्यमंत्री के सीवान आगमन पर उन्हें दुसुती कला से निर्मित उनका ही चित्र भेंट किया गया

मुख्यमंत्री के सीवान आगमन पर उन्हें दुसुती कला से निर्मित उनका ही चित्र भेंट किया गया

मुख्यमंत्री के आगमन पर उपहार के तौर पर दिया गया सीवान की बेहद प्राचीन दुसुती कला से निर्मित उनका चित्र

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

रसमंजरी फाउंडेशन की आरती और अनीता देवी ने दिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नायाब उपहार, चित्र देखकर खुश हुए सी एम

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में सीवान आने पर रसमंजरी फाउंडेशन की महिलाओं ने परंपरागत दुसुती कला को आधुनिक नवाचार के साथ प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में, उन्होंने धागों की मदद से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री का एक चित्र तैयार किया था। यह चित्र पेंट के बजाय धागों से स्टिचिंग के माध्यम से बनाया गया , जो अपने आप में बेहद अनूठा और कलात्मक है।

इस चित्र को माननीय मुख्यमंत्री जी को सीवान के कला संस्कृति और युवा विभाग के सौजन्य से उपहार के तौर पर दिया गया। यह प्रयास सिवान की कला संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक उदाहरण है। मुख्यमंत्री इस चित्र को देखकर बेहद खुश हुए।

रसमंजरी फाउंडेशन के संस्थापक चंदन श्रीवास्तव ने बताया कि सिवान की ग्रामीण महिलाएं विभिन्न परंपरागत कला शैलियों में निपुण हैं। इनमें दुसुती चित्रण, पेंटिंग, एप्लिक, कढ़ाई, दउरी बुनाई, सुजनी कला, कुशन और बेडशीट बनाना, पर्दे तैयार करना आदि प्रमुख हैं। इन कलाओं को महिलाएं अपनी दैनिक दिनचर्या से समय निकालकर आत्म-संतुष्टि और खास आयोजनों के लिए तैयार करती थीं।

परंपरागत रूप से इन कलाकृतियों को केवल अपने व्यक्तिगत उपयोग तक सीमित रखा जाता था और इन्हें सामाजिक या व्यावसायिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाता था। यह कला अधिकतर शादी के बाद ससुराल तक ही सीमित रह जाती थी। पूर्व में दु सूती कला में निर्मित मुख्यमंत्री के पोट्रेट की सराहना जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और जिला कला और संस्कृति पदाधिकारी डॉक्टर ऋचा वर्मा ने भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!