Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
ड़ेढ दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने बच्चों समेत महिला को बंधक बना लाखों की डकैती - श्रीनारद मीडिया

ड़ेढ दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने बच्चों समेत महिला को बंधक बना लाखों की डकैती

ड़ेढ दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने बच्चों समेत महिला को बंधक बना लाखों की डकैती

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

एसपी बोले अपराधकर्मी है, कभी-कभी अपराध कर देता है

डकैतों ने थानेदार के सात महीने के कार्यकाल में सात डकैती के घटना को दिया अंजाम

 

श्रीनारद मीडिया, कुमार आशीष, हसनपुरा, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के भीखपुर में शुक्रवार की बीती रात्रि डेढ़ दर्जन नकाबपोश सशस्त्र डकैतों ने मिथलेश शर्मा के घर में घुस महिला सहित उनके चार बच्चों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूटपाट की। इस दौरान महिला समेत बच्चों के विरोध करने पर मारपीट कर घायल भी किया। बताया जाता है की भीखपुर गांव निवासी मिथलेश शर्मा के घर दर्जन भर से अधिक हथियारों से लैस डकैत घर के पीछे आंगन में प्रवेश कर दरवाजा खोलवा कर सबसे पहले मिथलेश शर्मा के 3 वर्षीय पुत्र को अपने गिरफ्त लिया।

उसके बाद दो घरों में रखे अलमीरा, बक्सा को तोड़कर लूटपाट किया। वही विरोध करने पर बच्चा को जमीन पर पटक दिया। वही पत्नी रीमा देवी सहित सभी बच्चों को जान से मार देने की धमकी देते हुए सभी को बंधक बनाकर बंदूक के कूंदे से मार पीट करते हुए लूटपाट की। वहीं पीड़ित महिला ने बीस हजार नकदी समेत ढाई तीन लाख के गहने की डकैती की गई है।

वही घटना स्थल पर ग्रामीणों ने बताया डकैतों ने लाखों रुपये नगद समेत बर्तन विदेशी कम्बल आभूषण सहित छह लाख की डकैती कर बंदूक लहराते भाग गए। वहीं कोइ भी गाँव वाले मदद को नहीं पहुंचे। घटना के बाद डेढ़ बजे सिसवन, रघुनाथपुर व एमएच नगर की पुलिस पहुंचकर डकैतों का पीछा किया। तब तक अपराधी निकल चुके थे।

 

पीड़ित महिला के पति मिथलेश शर्मा दो साल से विदेश में है। जिसके कारण रीमा देवी अपने चार बच्चों के साथ घर में सोई थी। वही इस घटना की जनकारी मिलते ही शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सीवान पुलिस कप्तान शैलेश कुमार सिन्हा व एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद व आंदर इंस्पेक्टर ने घटना स्थल की जांच की।

डकैतों ने इस थानेदार के सात महीने के कार्यकाल में सात डकैती के घटना को दिया अंजाम


एमएच नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही अपराधिक घटनाएं से लोगों में दहशत का माहौल कायम है। जहां डकैतों ने इस थानेदार के सात महीने के कार्यकाल में सात डकैती के घटना को दिया है। जहां बीते 20 अगस्त 2022 को पिपरा चांद परसा गांव में दो अलग-अलग घरों से 55 हजार नगद सहित पांच लाख से अधिक आभूषण सहित अन्य समान की डकैती, मेरही गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह के घर

बीते 23 मई 2022 को दर्जनभर से अधिक नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों द्वारा करीब 10 लाख के गहने व नगद रुपये की डकैती, वही हुसैना बंगरा बॉर्डर समीप बीते 29 मई 2022 को रेलवे के रिटायर्ड फतेह सिंह के घर डकैतों ने 50 हजार नगद सहित 10 लाख की डकैती, डीबी निवासी रमाकांत पांडेय के घर सशस्त्र डकैतों ने 50 हजार नगद, चार लाख के आभूषण की डकैती, बीते 29 नवंबर की

रात तेलकथू निवासी नूरजहां खातून के घर दो लाख नगद सहित10 लाख के गहने व उसी रात नदियांव गांव में ज्योतिष लाल भगत के घर डकैतों ने दंपति को बंधक बना कर 50 हजार नगद सहित तीन लाख के गहने की डकैती हो चुकी है। जहां पुलिस को अभी तक कोई सफलता हांथ नहीं सकी है।

यह भी पढ़े

किन्नर ने ऑर्केस्ट्रा संचालक पर लगाया आरोप बुलाकर किया गंदा काम.

भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर बच्‍चों ने बनाई रंंगोली

अमनौर  की खबरें :   196.3 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने चार पुरुष धंधेबाजों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

 मशरक की खबरें :  दो बतख को जहर खिला मारने की प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी

आपकी शारीरिक मुद्रा आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या बताती है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!