दाहा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

दाहा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

मांझी। शनिवार की देर शाम मांझी थाना क्षेत्र के रेवल पुल के समीप दाहा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मुबारकपुर गांव निवासी स्व भिखारी बीन का पुत्र मैनेजर बीन बताया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मछली मार कर जाल को पुल पर पसार रहा था तभी अचानक पैर फिसल गया। और वह दाहा नदी में गिर गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा शव की खोजबीन शुरू कर दी गई। रविवार की सुबह स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव की देख रेख मे पुनः शव की खोजबीन स्थानीय गोताखोरों द्वारा शुरू की गई और शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद मृतक के घर वालो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मांझी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा पांच पुत्र एवं एक पुत्री है।

यह भी पढ़े

Baliya: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक  हुई संपन्न

पटाखा छोड़ते समय असावधानी पड़ सकती है भारी

भारत का पहला मानवयुक्त महासागर मिशन “समुद्रयान” लॉन्च.

Leave a Reply

error: Content is protected !!