पंचदेवरी के युवक की सऊदी में तबीयत बिगड़ने से मौत

पंचदेवरी के युवक की सऊदी में तबीयत बिगड़ने से मौत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

मौत की खबर के बाद परिजनों में मचा कोहराम

मातमपूर्सी के लिए आसपास के गांव के पहुंचे सैकड़ों लोग

श्री नारद मीडिया अरविन्द रजक पंचदेवरी : पंचदेवरी के एक युवक की मौत सऊदी में तबीयत बिगड़ने से हो गई। मृत युवक प्रखंड क्षेत्र के दर्जी पट्टी गांव निवासी राम सोहिल साह का सबसे छोटा 37 वर्षीय बेटा उपेंद्र गुप्ता था। वह पिछले माह 21 जून को सऊदी अरब कमाने गया था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उपेंद्र सऊदी अरब के रियाद में अल्सिफा नामक एक निजी कंपनी में सेटरिंग कारपेंटर का काम करता था। दो वर्ष पूर्व वह घर आया हुआ था। कोरोना महामारी के चलते वह गांव ही फंसा रह गया। परिवार के जीविकोपार्जन पिछले महीने 18 जून को घर से सऊदी जाने के लिए निकला। दिल्ली से 21 जून को उसकी फ्लाइट हुई थी। इसी बीच 30 जून को उसकी तबीयत बिगड़ गई। आसपास के साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां 5 जुलाई मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। इधर उसके साथ रह रहे सिवान के एक व्यक्ति के द्वारा मौत की सूचना दी गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रिंकू देवी, बेटी राधिका, माता शिव कुमारी देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि उसके शव को लाने की कवायद की जा रही है। उसके साथ आसपास का कोई भी व्यक्ति नहीं रहता है। ऐसे में कंपनी के कर्मचारी से दूरभाष पर बात की गई है। आश्वासन मिला है कि शव को बहुत जल्द भेज दिया जाएगा। इधर मौत की खबर के बाद मातमपुर्सी के लिए दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे। सभी की आंखें नम थी। तीन भाइयों में उपेंद्र सबसे छोटा था। आसपास के लोगों का कहना था कि वह बहुत ही मिलनसार और कमाउ व्यक्ति था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!