पटना एसटीएफ ने 25 हजार के ईनामी को किया गिरफ्तार, जिला पुलिस टीम को सौंपा

पटना एसटीएफ ने 25 हजार के ईनामी को किया गिरफ्तार, जिला पुलिस टीम को सौंपा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

पटना एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को 25 हजार रुपया के इनामी अपराधी को गुप्त सूचना पर सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. जिन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए जिला पुलिस टीम को सौंप दिया. एसटीएफ की कार्रवाई में 25 हजार रुपया के इनामी सौरबाजार थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी गौरव कुमार उर्फ छोटू यादव की गिरफ्तारी हुई.

 

जिनके ऊपर सदर थाना कांड संख्या 1082/24 दर्ज था. जिनमें वे फरार आरोपी घोषित थे. जिनकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस टीम ने इनाम घोषित किया था. अपराधी बीते दिनों सहरसा सदर थाना क्षेत्र के बटराहा निवासी एक महिला वकील के घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. जिसको लेकर मामला दर्ज की गयी थी

 

जिनमें उनकी गिरफ्तारी हुई है. मालूम हो की बीते साल 2024 के 10 अक्टूबर को सदर थाना क्षेत्र के मारूफगंज रोड, बटराहा, वार्ड 25/36 निवासी दिगंबर चौधरी की पुत्री व महिला वकील एकता कुमारी के घर में घुसकर चार-पांच युवकों ने हथियार के बल पर मारपीट किया था. मारपीट के दौरान महिला वकील को पूरी तरह नंगा कर पीटा गया था.

 

उनके प्राइवेट पार्ट्स पर ईंट व पिस्तौल से चोट की गयी थी. साथ ही महिला वकील की मां को भी छत से नीचे फेंक देने की घटना की गयी थी. जिसको लेकर उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर हुआ था. सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि 25 हजार का इनामी गौरव कुमार उर्फ छोटू यादव की गिरफ्तारी पटना एसटीएफ द्वारा की गयी. अग्रतर कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

बांका : पुलिस पर हमला करने के नामजद आरोपी को अमरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

अमरपुर(बांका)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस पर हमला करने के मामले में नामजद आरोपी को अमरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व पुलिस टीम पर उस वक्त हमला किया गया था जब वे एक नियमित जांच अभियान के तहत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। हमले में एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें भी आई थीं। मामले में आरोपी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे फरार घोषित कर दिया गया था।

यह भी पढ़े

बिहार में प्रॉपर्टी डीलर पर अंधाधुंध फायरिंग, अपराधियों ने सीने में उतार दी गोलियां

विद्यार्थी जीवन त्याग, तपस्या और समर्पण का है-डॉ अशरफ अली

नौ दिवसीय श्रीनारायण विश्वशांति महायज्ञ के जलभरी में आस्था का उमड़ा जन सैलाब

बिहार को बदलने में सभी जाति और धर्म के लोग हो रहे एकजुट

जख्मी के बयान पर छह आरोपी नामजद, पुलिस कर रही छापेमारी

सर्पदंश से एक युवक की हुई मौत परिजनों में मंची कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!