Breaking

कड़ाके की ठंड से लोगों का जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

कड़ाके की ठंड से लोगों का जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

घरों में दुबकने को लोग मजबूर

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सिवान ):

कड़ाके की ठंड व शीतलहर से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड ने लोगों की दिनचर्या हीं बदल दी है। दिनभर लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए हैं। दो दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। बर्फीली पछिया हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। रविवार को दिनभर लोग धूप का इंतजार करते रह गए, लेकिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।

दिनभर कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवा और कोहरे के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई है। दिनभर आसमान में बदल छाया रहा । मात्र जरूरी कार्यों के लिए हीं लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। ठंड व धूप नहीं निकलने से बाजारों में चहल-पहल भी कम रह रही है। शरीर को गर्म रखने के लिए लोग अलाव अथवा हीटर के पास बैठे रह रहे हैं।

शीतलहर के प्रकोप से गरीब परिवारों तथा चंवर के किनारे के गांवों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गरीबों के लिए यह मौसम काफी कष्टदायक हो गया है।

सीओ रंधीर कुमार ने बताया कि ठंड को देखते हुए मलमलिया , चक्रबृद्धि , भगवानपुर तथा प्रखंड कार्यालय परिसर में आलाव जलाने की व्यवस्था की गई है ।

यह भी पढ़े

अपने खान पान एवं जीवन शैली में सुधार लाकर डाइबिटीज से बचा जा सकता है  

बिहार प्रदेश भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की प्रथम बैठक संपन्न…

नेशन प्राइड अवार्ड 2023 से 21 लोग सम्मानित

समाजसेवी राकेश कुमार सिंह ने रघुनाथपुर वासियों को दी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

Leave a Reply

error: Content is protected !!