बांका में 2 गुटों की मारपीट में पुलिस भी घायल:बीच-बचाव में आक्रोशितों का हमला, दो कर्मी समेत 5 लोग भर्ती, पुलिस वाहन में तोड़फोड़

बांका में 2 गुटों की मारपीट में पुलिस भी घायल:बीच-बचाव में आक्रोशितों का हमला, दो कर्मी समेत 5 लोग भर्ती, पुलिस वाहन में तोड़फोड़
श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बांका में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना की सूचना पर बीच-बचाव करने पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस पर हमला हो गया। रविवार की रात खिरजान गांव के ग्रामीणों ने रजौन थाना की पुलिस पर धावा बोला है। हमले में थाना के एसआई उमेश सिन्हा, चौकीदार बजरंगी पासवान और दोनों गुट के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिनका इलाज रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी को भी निशाना बनाया और तोड़फोड़ की। थाना क्षेत्र के बामदेव गांव निवासी राजकुमार स्वाभिमानी उर्फ छोटू यादव ने बताया कि खिरजान गांव निवासी रामसेवक यादव के पास मेरे दो लाख बकाया थे।

ख़िरजान गांव में बकाया पैसा मांगने के लिए मैं और मेरा छोटा भाई अंगद कुमार, कुणाल यादव और ग्रामीण राकेश कुमार गए थे। खिरजान गांव निवासी राम सेवक यादव उल्टा आक्रोशित होकर गाली-गलौज करने लगे। उधर, विवाद बढ़ा तो विरोध करने पर लाठी-डंडे और तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया गया,

जिसमें सभी गंभीर रूप से जख्मी होकर लहूलुहान हो गए। मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही उमेश सिन्हा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों के झुंड ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उल्टे आक्रोशितों ने पुलिस वाहन पर ईंट-पत्थर चला कर गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस वाहन का शीशा तोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना में घायल पुलिसकर्मियों और 5 व्यक्तियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर करवाई कर रही है।

यह भी पढ़े

गोपालगंज पुलिस ने लग्जरी गाड़ी से शराब की तस्करी करते हुए दिल्ली व गाजियाबाद के दो तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

कमर में 3-3 लोडेड पिस्टल और कट्टा, पूछने पर बोला- सेफ्टी के लिए रखता हूं; नशे में धुत्त दो गिरफ्तार

भारतीय हलधर किसान यूनियन के तत्वावधान में किसान पंचायत का आयोजन

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर राजद ने की परिचर्चा

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर राजद ने की परिचर्चा

CSK 60 percent and GT 40 percent predicts Wasim Akram on IPL 2023 final

Leave a Reply

error: Content is protected !!