सारण के कोपा में पुलिस ने झाड़ी से अज्ञात युवक का शव बरामद किया

 

सारण के कोपा में पुलिस ने झाड़ी से अज्ञात युवक का शव बरामद किया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, राकेश सिंह, स्‍टेट डेस्‍क-

छपरा जिले के कोपा थाना क्षेत्र के पियानो बसडीला से नटवर जाने वाले बांध के समीप झाड़ी से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया।बरामद शव की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।युवक काले रंग का टी शर्ट तथा जिंस पैंट पहना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार नटवर सेमरिया से पियानो पोखरा जाने वाले बांध से सटे पूर्ब झाड़ी में से दुर्गंध आ रहा था।

लोगों ने दुर्गंध पर आसपास देखा तो झाड़ी में एक शव मिला।बांध पर एक जिंदा कारतूस भी पड़ा हुआ था।बांध के पास झाड़ी में शव तथा कारतूस होने की बात आग की तरह फैल गई।शव को देखने के लोग इक्कठा हो गए।घटना की सूचना लोगो ने कोपा पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद कोपा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पूरे दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्तपाल भेज दिया। युवक को गोली मारकर हत्या की गयी है।शव को देखने से लग रहा है दो तीन दिनों पूर्ब की है।

 

पुलिस शव को पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया तथा आसपास के थानों से सम्पर्क कर पहचान करने में जुटी है।पुलिस को अंदेशा है अपराधियों ने कहीं और हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए सुनसान जगह पर लाकर फेक दिया है।इसकी जांच की जा रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या किस कारण हुई है इसकी जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़े

सीवान से बड़ी खबर : रघुनाथपुर में नाबालिक छात्रा से छेड़ छाड़ के आरोप में KYP संचालक गिरफ्तार, गए जेल

लीडर नहीं लोडर बना रही है भाजपा – ओम प्रकाश राजभर

मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार – डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

सिवान में आजादी के अमृत महोत्सव पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नालिस्ट के द्वारा परिचर्चा आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!