महावीरी विजयहाता में वार्षिकोत्सव ‘अभ्युदय’ की तैयारियाँ लगातार जारी

महावीरी विजयहाता में वार्षिकोत्सव ‘अभ्युदय’ की तैयारियाँ लगातार जारी

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow


स्थानीय विद्या भारती विद्यालय, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता, सीवान में आगामी 5 फरवरी, गुरुवार को होने जा रहे वार्षिकोत्सव, ‘अभ्युदय’, के भव्य आयोजन के लिए तैयारियाँ अपने अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम की तैयारी में संगीत विभाग के आचार्य मुरली मनोहर मिश्र, शिव शम्भू पांडेय, शालू कुमारी सिंह लगातार लगे हुए हैं।

 

आज सीवान विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार राम, महावीरी विजयहाता विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रो. शंभु गुप्ता, कोषाध्यक्ष जीवनारायण मल्लिक, महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर, मखदुमसराय के प्रधानाचार्य कमलेश नारायण सिंह तथा संबंधित अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।

 

इन तैयारियों में महावीरी विजयहाता के सभी आचार्य बंधु-भगिनी और कर्मचारियों की पूरी टीम प्राचार्य डॉ कुमार विजय रंजन के नेतृत्व एवं निर्देशन में इस उत्सव को सफल बनाने में अहर्निश जुटी हुई है। इस कार्यक्रम में सीवान जिले के माननीय जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय सहित कई गणमान्य महानुभावों, अभिभावकों के रूप में लगभग पाँच हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

तदनुसार सारी व्यवस्थाओं की रचना की जा रही है। मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव तथा आचार्य प्रवीण चन्द्र मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम विद्यालय के परिसर में दिन में होगा, अतः विद्यालय परिसर में मंच-निर्माण, आसन व्यवस्था एवं सौन्दर्यीकरण के अन्य महत्वपूर्ण कार्य लगातार चल रहे हैं।

यह भी पढ़े

अखिल भारतीय शौण्डिक प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर  हुई बैठक

संसद में उपेंद्र कुशवाहा ने पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र रखने की मांग उठाई

बिहार पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को दबोचा, रखा गया था 50-50 हजार रुपये का इनाम

भगवानबाजार थानान्तर्गत घटित गोलीबारी की घटना में संलिप्त 01 आरोपी  न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

बिहार में गर्ल्स हॉस्टल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त

बजट में बिहार के लोगों को क्या मिला?

 35 हजार की घूस लेते रंगे हाथ धराया राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय में हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!