साइको किलर अविनाश श्रीवास्तव पटना में गिरफ्तार

साइको किलर अविनाश श्रीवास्तव पटना में गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी और कथित साइको किलर अविनाश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नालापर मोहल्ले में किसी व्यापारी को निशाना बनाने की फिराक में घूम रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। मौके से अविनाश के दो साथी फरार होने में सफल रहे।पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। चौक थाना प्रभारी ने बताया कि 37 वर्षीय अविनाश श्रीवास्तव पटना सिटी के सीढ़ी घाट का रहने वाला है। दो दिन पहले ही वह भागलपुर जेल से निकला था। रिहाई के बाद उसने अपने गिरोह को सक्रिय किया और पटना सिटी के एक व्यापारी को टारगेट पर ले रखा था। पुलिस को इसकी भनक लगते ही टीम गठित कर ऑपरेशन शुरू किया गया।

 

पिता की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में कदम

अविनाश के आपराधिक इतिहास की कहानी भी कम चौंकाने वाली नहीं है। बताया जाता है कि उसके पिता ललन श्रीवास्तव आरजेडी से एमएलसी थे। वर्ष 2002 में हाजीपुर में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी घटना के बाद अविनाश अपराध की दुनिया

यह भी पढ़े

गयाजी से फरार वांटेड नक्सली गिरफ्तार:2016 में मांगी थी लेवी, पैसों की उगाही करता था

दरभंगा का बदमाश मुजफ्फरपुर में लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

बखरी में 101 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिकअप व मोबाइल जब्त

व्यवसायी साथ लूट व गोलीकांड मामले में एक गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!