रघुनाथपुर : पिता के श्राद्ध के दिन मारपीट में घायल चंदन यादव की इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रघुनाथपुर : पिता के श्राद्ध के दिन मारपीट में घायल चंदन यादव की इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक चंदन गुजरात में कमाकर पत्नी व तीन बच्चों का करता था गुजारा

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

 

बुधवार की सुबह रघुनाथपुर बाजार के दक्षिण टोला गांव के बगीचा टोला से रोने चीखने चिल्लाने की शोर सुनकर गांववालो की नींद खुली. करीब आठ दिन पहले मामूली सी वाद विवाद हुई मारपीट में चंदन यादव,पिता – दीनानाथ यादव घायल हो गया जिसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था और इलाज के दौरान मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार मारपीट में मृतक चंदन को पेट में गंभीर चोट लगी थी जिसके पेट का ऑपरेशन भी हुआ था.लेकिन जान नहीं बच पाई। मृतक चंदन अपने पिता के छह संतानों में तीसरे नंबर का था जो गुजरात रहकर कमाता था,पिता दीनानाथ यादव की मौत पर घर आया था और पिता के श्राद्ध कर्म के दिन मंगलवार को ही उसकी मौत हो गई।जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।

बुधवार की सुबह चंदन का शव घर पहुंचते ही परिजनों की स्थानीय पुलिस को सूचित किया जिसपर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक राघुनाथपुर बाजार स्व दीनानाथ यादव का पुत्र 30 वर्षीय चंदन यादव बताया जा रहा हैं। स्वजन ने बताया कि यह घटना 21 अक्टूबर 25 की हैं। जिस दौरान वाद विवाद को लेकर कुछ बच्चे में मारपीट हुई। उस दौरान चंदन यादव गंभीर रुप से घायल हो गए।

 

जिसको इलाज के लिए गोरखपुर में भर्ती कराई गई थी। जिसकी मौत मंगलवार को हो गई।इस मामले में समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नही हुई हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने बताया इस मामला संज्ञान में हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।
मृतक चंदन यादव अपने पीछे पत्नी मंजू देवी दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया है

यह भी पढ़े

 सिसवन की खबरें : शराब पीने के आरोप में एक व्‍यक्ति गिरफ्तार

प्रबोधिनी (देवउठनी) एकादशी 1 नवंबर को श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई जायेगी।

अक्षय नवमी का पर्व 30 अक्टूबर गुरुवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जायेगी।

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न हुआ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!