Raghunathpur: मां दुर्गा के नेत्र मिलन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की जुटी भीड़

Raghunathpur: मां दुर्गा के नेत्र मिलन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की जुटी भीड़

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के राजपुर गांव में दुर्गा पुजा समिति द्वारा मंगलवार की संध्या में मां दुर्गा का नेत्र मिलन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पतार निवासी आचार्य पंडित भगवती शरण द्विवेदी सहायक पंडित अखिलेश कुमार के मुखारविंद से मंत्रों के बीच मां दुर्गा के नेत्र मिलन के लिए आराधना किया गया। यजमान रामाजी दुबे व उनकी पत्नि मुन्नी देवी ने मां के दरबार में पुष्प माला व वस्त्र अर्पण कर मां दुर्गा की आराधना की।

समिति के संयोजक अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि समिति द्वारा मां दुर्गा की पुजा का यह कार्यक्रम 1965 से संचालित होते आ रहा है। देश में कोरोना महामारी को लेकर पुजा कार्यक्रम में सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया गया है। पुजन मंडप में अंदर आने व बाहर जाने के लिए अलग-अलग दो द्वारों का निर्माण किया गया है।

मौके पर सचिव सुरेश दुबे, उपकोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, पुरोहित उमा शंकर मिश्रा, मृगेंद्र कुमार सिंह उर्फ भूलन सिंह, लाल बाबू दुबे,

सुनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप साहनी, बलीन्द्र साह, कपील सिंह, राजू ठाकुर, अनुराग दुबे, ओंकार श्रीवास्तव, नितु सिन्हा, शकुंतला देवी, मंजुषा श्रीवास्तव, किरण दुबे, अन्वी सिन्हा, सुयश श्रीवास्तव, गंगा सागर राम, ओम प्रकाश सिंह, चंदन कुमार सिंह सहित ग्रामिण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव से एक देश एक चुनाव की राह दिख रही है.

भारतीय चंदन की खेती और प्रबंधन पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भारतीय अंतरिक्ष संघ इससे संबंधित मामलों पर स्वतंत्र एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।

नोबेल पुरस्कारों में क्‍यों पीछे रही दुनिया की आधी आबादी.

Leave a Reply

error: Content is protected !!