Gen Z को राहुल गाँधी का संदेश:लचीले बनो और धैर्य रखो

Gen Z को राहुल गाँधी का संदेश:लचीले बनो और धैर्य रखो

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवाओं, विशेषकर जेन-जी (Gen Z) के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है. उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के युवा एनआरआई छात्रों के साथ हुई अपनी हालिया बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का रास्ता कभी भी सीधा नहीं होता. राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर नो फिल्टर संवाद के माध्यम से युवाओं को जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए लचीलापन और ‘दृढ़ता अपनाने की सलाह दी है.
इस संवाद के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों के साथ पहचान, जीवन के उद्देश्य और आज के युवाओं द्वारा झेले जा रहे मानसिक दबाव जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि अक्सर समाज व्यक्तियों को लेबल और धारणाओं के माध्यम से परिभाषित करने की कोशिश करता है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण खुद के प्रति सच्चा रहना है. राहुल ने छात्रों की असुरक्षा, आत्मविश्वास की कमी और जज किए जाने के डर जैसे संवेदनशील मुद्दों को भी संबोधित किया.
Gen Z को मंत्र
राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब पोस्ट में इस संवाद को बिना फिल्टर वाली बातचीत करार दिया. उन्होंने युवाओं से उनकी पहचान, जीवन के उद्देश्य और आज की पीढ़ी द्वारा झेले जा रहे मानसिक दबाव पर खुलकर बात की. राहुल ने स्वीकार किया कि आज के युवा अपनी पहचान और आत्मविश्वास की कमी को लेकर चिंतित रहते हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को जेन जी को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जीवन में कुछ भी सीधा नहीं होता। इसलिए लचीले बनो और धैर्य रखो। उन्होंने यूट्यूब पर यूएई के एनआरआइ छात्रों के साथ हालिया बातचीत का वीडियो साझा करते हुए यह संदेश दिया।

राहुल गांधी ने लिखा- सच्चे सवाल। ईमानदार जवाब। बिना किसी लाग-लपेट के। यूएई के युवा एनआरआइ छात्रों के साथ बातचीत के दौरान हमने पहचान, उद्देश्य और आज के युवाओं के सामने आने वाले दबावों पर चर्चा की।

इस दौरान जेन जी के कुछ सबसे अहम मुद्दों पर बात की गई, जैसे कि पेशे और जुनून के बीच संतुलन बनाना, सोचने, व्यक्त करने और खोज करने की स्वतंत्रता, चिंता से निपटना और पूर्वाग्रहों पर काबू पाना।

खुद के प्रति रहें ईमानदार

कांग्रेस नेता ने कहा कि बातचीत का एक मुख्य विषय यह था कि समाज अक्सर लोगों को अलग-अलग लेबल और धारणाओं के जरिए परिभाषित करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा, ”मैसेज साफ था: भले ही दुनिया आपको यह बताने की कोशिश करे कि आप कौन हैं, लेकिन जो सच में मायने रखता है वह है खुद के प्रति ईमानदार रहना।”राहुल गांधी ने कहा, ”GenZ के लिए मेरा मैसेज आसान है: ज़िंदगी में कुछ भी सीधा नहीं होता। लचीले बनें और लगातार प्रयास करते रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!