रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के द्वारा पूर्वांचल युवा शक्ति सेवा ट्रस्ट के उत्कृष्ट कार्यों का होगा सम्मान

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के द्वारा पूर्वांचल युवा शक्ति सेवा ट्रस्ट के उत्कृष्ट कार्यों का होगा सम्मान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

चनादौली / जिले के मारूफपुर में सामाजिक संस्था पूर्वांचल युवा शक्ति सेवा ट्रस्ट के उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित होकर जनपद के रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन ने ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी आरबी यादव को सम्मानित करने का आमंत्रण पत्र भेजा है। जिससे संस्था के पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है।

बताते चलें कि कोरोनकाल के प्रथम लॉक डाउन के दौरान पूर्वांचल युवा शक्ति सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव राकेश यादव रौशन के नेतृत्व में “नर सेवा नारायण सेवा” नाम से अभियान चलाया गया था । जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी आरबी यादव समेत संस्था के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया गया था।

 

इस अभियान के तहत रोजाना सैकडों असहाय और जरूरतमंद परिवारों में भोजन का वितरण किया गया था। साथ ही झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा था। जिसका तत्कालीन जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल ने निरीक्षण कर संस्था के उत्कृष्ट और समाज हितार्थ कार्यो की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को पेय पदार्थ प्रदान कर उत्साहवर्धन किया था। उक्त अभियान लगभग एक माह तक अनवरत चलाया गया था ।साथ ही जरूरतमंदों में चावल,आटा, दाल, तेल, निरमा समेत खाद्य सामग्रियों का वितरण कराया गया था।

 

इन्ही कार्यो को संज्ञान में लेते हुए रामनगर औधोगिक एसोसिएशन के द्वारा संस्था को सम्मानित करने हेतु आमंत्रित किया गया है। दिन रविवार को रामनगर में एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस खबर से ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। आप को बताया दें कि इस आशय की जानकारी संस्था के राष्ट्रीय सचिव गोपाल यादव ने दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!