Headlines

रघुनाथपुर  के रॉयल विद्या सदन में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

रघुनाथपुर  के रॉयल विद्या सदन में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

इसका उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता कला कौशल और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देना है

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्‍यालय के  प्रतिष्ठित निजी शैक्षिक संस्थान रॉयल विद्या सदन में आज धनतेरस के दिन दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रों ने चावल, फूलों की पंखुड़ियों, रंगों और प्राकृतिक सामग्रियों का प्रयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोली बनाई।बालक वर्ग में दसवीं के शुभम कुमार, आदित्य कुमार , अंकेश कुमार एवं अंगद कुमार आदि ने भाग लिया। वही छात्राओं में दसवीं कक्षा की योगिता नंदी, आराध्या, अनुष्का, रिमी, जिया, सृष्टि, शताक्षी आदि ने भाग लिया जो प्रतियोगिता में अव्वल भी रही।

कक्षा आठ की किट्टू, अंशु, अलीशा पलक शामिल थी जबकि कक्षा छः और सात की आराध्या, प्रिया दुबे, सोनाक्षी, प्रिया कुमारी, मानवी, विदुषी आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक गजेंद्र कुमार पांडेय एवं प्राचार्य नवीन कुमार पांडेय मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों के उत्साह और उनकी कला की सराहना की। निदेशक गजेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता छात्रों को अपनी रचनात्मकता को निखारने और भारतीय संस्कृति को करीब से समझने का अवसर प्रदान करती है।
अकादमिक हेड राजेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्र अनुशासन और टीम वर्क का महत्व सिखते हैं।
परीक्षा नियंत्रक सोनू कुमार दूबे ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल एक कला प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह छात्रों को सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का एक प्रयास है।
प्रतियोगिता की व्यवस्था में शिक्षक चंदन कुमार, शिक्षिका रेणुका कुमारी, खुशी कुमारी, गुरुचरण पांडेय, राजेश दुबे, अक्षय कुमार आदि शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग क्षेत्र और शिक्षक नियुक्त किये गये थे, जिन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन किया और कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया। निर्णायक मंडल में विद्यालय के उपनिदेशक, प्राचार्य तथा शिक्षकगण शामिल थे। उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता, विषय चयन और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

यह भी पढ़े

बिहार में डेढ़ लाख  रूपये रिश्वत लेते पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी, लंबे समय से लग रहे थे भ्रष्टाचार के आरोप

रघुनाथपुर : क्षतिग्रस्त बिशना बाबा मंदिर के पुनरुद्धार के लिए हुआ भूमिपूजन

बिहार में मैकेनिक के घर से मिला एक करोड़ कैश,क्यों?

सीमा सिंह के कारण बिना लड़े एक सीट हार गया NDA,कैसे?

चुनावों के दौरान नेताओं का दलबदल आम बात है,क्यों?

भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव राजनीति में उतर गये हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!