विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला,अध्यक्ष ने दिया एक और मौका 

विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला,अध्यक्ष ने दिया एक और मौका

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।चंडीगढ़,

: हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को उनके त्याग पत्र की पुष्टि के लिए एक और मौका दिया है। उन्हें 30 अप्रैल को विधान सभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने त्याग पत्र की पुष्टि करने को कहा गया है।
गौरतलब है कि चौटाला ने अपना त्याग पत्र संदेशवाहक के माध्यम से 24 मार्च को विधान सभा सचिवालय को भेजा था। इसकी पुष्टि के लिए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने उन्हें 23 अप्रैल को विधान सभा में उपस्थित होने के लिए पत्र लिखा था। रग
रणजीत सिंह चौटाला ने विस अध्यक्ष को फोन कर निजी कारणों का हवाला देते हुए 23 अप्रैल को विधान सभा पहुंचने में असमर्थता व्यक्त की। इस पर विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आने के लिए कहा है। गुप्ता ने कहा है कि त्याग पत्र की पुष्टि के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जा सकेगा।
हरियाणा विधान सभा सचिवालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।

 

यह भी पढ़े

स्वाट सर्विलांस  टीम  ने  अवधेश हत्याकाण्ड का किया उदभेदन, दो  हत्याभियुक्त गिरफ्तार

नवादा पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार 

पटना में  अपराधियों ने हथियार के बल पर अमेजन कर्मचारी से लूटे 7 लाख रुपए, मचा हड़कंप

जमुई का इनामी अपराधी नीरज दास गिरफ्तार, बिहार के अलावा झारखंड और बंगाल में 16 मामले दर्ज

मशरक की खबरें :  पेड़ काटने के विवाद को लेकर मारपीट में  सात व्‍यक्ति घायल

जस्टिस गंगोपाध्याय ने सीएम ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा

Leave a Reply

error: Content is protected !!