Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 सात स्थिति में अपने पार्टनर से नहीं बनाने चाहिए संबंध वरना झेलना पड़ सकता है नुकसान - श्रीनारद मीडिया

 सात स्थिति में अपने पार्टनर से नहीं बनाने चाहिए संबंध वरना झेलना पड़ सकता है नुकसान

 सात स्थिति में अपने पार्टनर से नहीं बनाने चाहिए संबंध वरना झेलना पड़ सकता है नुकसान

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

वैवाहिक जीवन में सेक्स का बहुत महत्व है। लेकिन कुछ ऐसी स्थितियां भी होती हैं जब आपको सेक्स नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसी स्थितियों में सेक्स करते हैं तो इससे आपको या आपके पार्टनर को काफी नुकसान हो सकता है। कई स्थितियां तो ऐसी होती हैं जिनमें सेक्स करना बहुत खतरनाक हो सकता है। इसलिए आज हम आपको ऐसी 7 स्थितियों के बारे में बताएंगे जिनमें आपको सेक्स नहीं करना चाहिए।

1. एसटीडी होने पर

अगर कोई एसटीडी यानी यौन संचारित रोग से पीड़ित हैं तो ऐसे व्यक्ति को सेक्स नहीं करना चाहिए। जब तक कि वह व्यक्ति पूरी तरह से सही नहीं हो जाता, तब तक ऐसे किसी पुरुष या स्त्री को यौन संबंध नहीं बनाने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर किसी व्यक्ति को एसटीडी है तो यह संक्रमण यौन संबंध के जरिए दूसरों में न पनप पाए। आमतौर पर जो एसटीडी के मामले होते हैं उनमें, एचआईवी एड्स,सिफिलिस और हेपेटाइटिस-बी शामिल हैं। डॉक्टर भी ऐसे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से बचने को कहते हैं।

2. सर्जरी के बाद

जब किसी व्यक्ति की सर्जरी होती है तो ऐसे व्यक्ति को भी यौन संबंध नहीं बनाने चाहिए। अगर सर्जरी छोटी से छोटी भी है तो भी आपको शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। डॉक्टर्स भी आपको ऐसी सलाह जरूर देंगे। जब तक घाव पूरी तरह भर नहीं जाता तब तक आपको यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। जब किसी व्यक्ति की कोई बड़ी सर्जरी होती है तो डॉक्टर्स लगभग 3 महीने तक यौन संबंध बनाने से मना करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आप सर्जरी के बाद यौन संबंध बनाएंगे तो घाव जल्दी नहीं भरेगा। हो सकता है कि घाव और ज्यादा बढ़ जाए। इसलिए सर्जरी के बाद सेक्स करने से आपको जरूर बचना चाहिए।

जैसे कि हमने आपको बताया कि अगर किसी व्यक्ति को यौैन रोग हो जाता है तो उसे यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को एसटीडी नहीं हुआ है और अन्य कोई संक्रमण हुआ है तो ऐसी स्थिति में भी उन्हें यौन संबंध बनाने से बचना जरूर चाहिए। जैसे कि अगर किसी व्यक्ति को चिकन पॉक्स, बैक्टीरियल इंफेक्शन या टीवी जैसी बीमारी हो जाती है तो उन्हें या उनके साथ यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। अगर आप ऐसी स्थिति में यौन संबंध बनाते हैं तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है। बैक्टीरियल इंफेक्शन जैसी बीमारियां त्वचा से भी फैलती हैं। इसलिए आपको ऐसे समय में सेक्स करने से बचना चाहिए।

4. प्रेगनेंसी के दौरान

बहुत से लोग आज भी इस बात को लेकर बहुत उलझन में रहते हैं कि उन्हें प्रेगनेंसी के समय यौन संबंध बनाना चाहिए या नहीं? लेकिन आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी के समय आपको यौन संबंध बनाने से जरूर बचना चाहिए। एक स्टडी के मुताबिक, यह पता चला है कि प्रेगनेंसी के छठे हफ्ते से लेकर 12 हफ्ते तक सेक्स करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन हफ्तों में गर्भपात की संभावनाएं सबसे ज्यादा होती हैं। डॉक्टर्स प्रेगनेंसी के आखिरी 2 महीने में भी यौन संबंध बनाने के लिए मना करते हैं। इसलिए आपको डॉक्टर की सलाह जरूर माननी चाहिए।

5. डिलीवरी के बाद सेक्स

प्रेगनेंसी के बाद जब डिलीवरी होती है तो ऐसे समय में भी आपको यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए काफी हानिकारक हो सकता है। जब डिलीवरी होती है तो महिलाएं उस समय काफी कमजोर हो चुकी होती हैं। उन्हें डिलीवरी के समय काफी ज्यादा दर्द से गुजरना पड़ता है। एक अच्छा पार्टनर होने के नाते आपको यह सब कुछ समझना जरूरी है। डिलीवरी के बाद आपको सेक्स करने से बचना चाहिए। वहीं, महिलाओं में भी डिलीवरी के बाद कुछ बदलाव आ जाते हैं। उन्हें कुछ समय तक सेक्स करने का मन बिल्कुल नहीं करता। महिलाओं में डिलीवरी के बाद सेक्स की इच्छा कम हो जाती है। हालांकि यह लंबे समय तक तो नहीं रहता, लेकिन कुछ समय बाद जब महिलाओं को पीरियड आने लग जाते हैं तो महिलाओं की सेक्स की इच्छा भी होने लगती है। उस समय आप सेक्स कर सकते हैं।

6. हार्ट प्रॉब्लम के समय

जिन लोगों को दिल से संबंधित बीमारियां होती हैं उन्हें भी सेक्स करने से बचना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को दिल से संबंधित गंभीर बीमारी है तो ऐसी स्थिति में उनको सेक्स करना काफी भारी पड़ सकता है। ऐसा करना बहुत खतरनाक भी है। सेक्स के दौरान उत्तेजना स्वाभाविक है, लेकिन जिन लोगों को दिल की बीमारी होती है उनके लिए यह उत्तेजना खतरनाक है क्योंकि इससे उनके हृदय पर दबाव पड़ता है। आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आपके डॉक्टर आप को कहते हैं कि सेक्स न करें, तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।

7. पार्टनर से झगड़ा होने पर

बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि जब उनका अपने पार्टनर से झगड़ा हो जाता है तो वह सेक्स के जरिए सब कुछ ठीक कर सकते हैं। लेकिन हर स्थिति में ऐसा करना सही नहीं रहता। ऐसी बहुत सी स्थितियां होती हैं जिनमें आपको झगड़े के बाद यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। बस, आपको प्यार से अपने पार्टनर को समझाना चाहिए ताकि यह एक्ट जबरदस्ती ना लगे। आपके पार्टनर को गुस्से में ऐसा भी लग सकता है कि आप उनके साथ सिर्फ सेक्स करना चाहते हैं, इसलिए हर बार झगड़े की बाद सेक्स करना ठीक नहीं होता। 

यह भी पढ़े

Leave a Reply

error: Content is protected !!