संविधान की याद दिलाता है और सदा सही रास्तों पर चलने की प्रेरणा देता है गणतंत्र दिवस : डा. नम्रता आनंद

संविधान की याद दिलाता है और सदा सही रास्तों पर चलने की प्रेरणा देता है गणतंत्र दिवस : डा. नम्रता आनंद

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):

गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। वर्ष 1950 से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, इसलिए हम इस दिन को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।भारत देश के लोकतंत्र का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की याद दिलाता है और सदा सही रास्तों पर चलने की प्रेरणा देता है।

गणतंत्र का अर्थ सभी देश के लोगों को शक्ति और आजादी हैं जिससे देश को सही क्षेत्र या दिशा में नेतृत्व करने के लिए अपने नेताओं को चुन सकें। मुझे भारतीय नागरिक होने पर गर्व हैं और इस दिन हमें अपने देश का वास्तविक अर्थ और मानवता की महत्वपूर्ण संस्कृति को संरक्षित करने के लिए एक शपथ लेनी चाहिए।

गणतंत्र दिवस के दिन हम उन महान पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं और प्रेरणा लेते है कि हम भी इन्ही महान पुरुषों की तरह अपने देश के लिए अपने प्राण त्याग देंगे उसकी आन मान और शान की रक्षा के लिए हर समय तय्यार रहेंगे और दोबारा कभी अपने देश को गुलामी की ज़नज़ीरो में बंधने नहीं

 

देंगे हम सब को इन देश भक्तो से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की हिफाज़त के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रत्येक भारत वासियों को भारत के शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश को ऊँचायो तक पहुंचाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए और हर भारतीय का कर्तव्य बनता है कि वह देश के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दे और देश की रक्षा के लिए हर समय खड़ा रहे।

यह भी पढ़े

 सिधवलिया की खबरें :राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई

 उत्कृष्ठ कार्य करने वालो बीएलओ को जिलाधिकारी द्वारा निर्गत प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

शिक्षा का मूल व्यक्ति-निर्माण है : सुश्री अनीता पटेल

मशरक की खबरें : राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा मतदाताओं से विडियो कांफ्रेंस  PM मोदी ने किया बात

मुंगेर में असरगंज पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद की शराब, पुलिस को देख तस्कर फरार

अरवल के ADM संजय कुमार सस्पेंड, सीनियर अफसर की छवि धूमिल करने का आरोप

Leave a Reply

error: Content is protected !!