बिहार में 500 की 5 गड्डियों के साथ पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी,   किशनगंज में निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

बिहार में 500 की 5 गड्डियों के साथ पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी,   किशनगंज में निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

बिहार एक घूसखोर को रंगेहाथ धर-दबोचा गया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को किशनगंज सदर प्रखंड क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को 2 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई किशनगंज शहर स्थित अभिषेक होटल के पास की गई। पीड़ित ने बताया कि राजदीप पासवान ने उनकी जमीन के परिमार्जन (म्यूटेशन) के काम के लिए कुल 2 लाख 70 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

सहमति के बाद 2 लाख 50 हजार रुपये देने पर काम करने की बात कही गई। दाखिल खारिज के लिए मांगी थी ढाई लाख की घूस खगड़ा वार्ड नंबर-22 निवासी पीड़ित ओवैस अंसारी ने 30 नवंबर 2025 को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की प्राथमिक जांच और सत्यापन के बाद निगरानी थाना में कांड संख्या 103/2025 दर्ज किया गया।

 

ट्रैप टीम का नेतृत्व पटना से आई निगरानी की DSP विनोद कुमार पाण्डेय ने किया। सत्यापन टीम के सदस्यों की मौजूदगी में राजदीप पासवान को घूस की राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी राजस्व कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घूसखोर कर्मचारी की गिरफ्तारी से महकमे में हड़कंप बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने किशनगंज जिले में एक बड़े घूसखोर को धर-दबोचा।

 

किशनगंज सदर प्रखंड क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को 2 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। पीड़ित ने अपनी जमीन के परिमार्जन (म्यूटेशन) के काम के लिए कर्मचारी से संपर्क किया था, जिसके बाद रिश्वत की मांग की गई थी।

यह भी पढ़े

सीवान में बेखौफ अपराधियों ने मुखिया को गोली मार कर दी हत्‍या

बसंतपुर के खोरीपाकर में आभूषण दुकान में  लूटकांड  की घटना  का पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

लालू यादव का परिवार सर्कुलर रोड वाला आवास क्यों नहीं खाली करता?

ईसाई बनने वाले व्यक्ति अनुसूचित जाति का लाभ नहीं ले पायेगें-हाईकोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!