बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में गोपालगंज के संगम राज और कटिहार की श्रेया कुमारी टॉपर

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में गोपालगंज के संगम राज और कटिहार की श्रेया कुमारी टॉपर.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। बिहार बोर्ड के अनुसार 12वीं रिजल्ट विज्ञान संकाय के छात्र सौरव कुमार ने 472 अकों (94.40%) के साथ टॉप किया है। वहीं वाणिज्य संकाय में अंकित कुमार गुप्ता ने कुल 473 अंक (94.60%) के साथ टॉप किया है। अंकित कुमार को राज्य में प्रथम स्थान मिला है।

इसके अलावा कला संकाय में संगम राज ने 482 अंकों (96.40) के साथ कला संकाय में राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स में गोपालगंज के संगम राज और कटिहार की श्रेया कुमारी टॉपर घोषित हुई हैं। साइंस में शौरव कुमार,अर्जुन कुमार पहले स्थान पर और राज रंजन दूसरे स्थान पर आए हैं। वहीं वाणिज्य संकाय में अंकित कुमार , बिनीत सिंह और पीयूष टॉपर बने हैं।

इस साल करीब 89 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। बिहार  बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की  छात्र अपना रिजल्ट  livehindustan.com पर आसानी से चेक कर सकते हैं। इस बार सफलता प्रतिशत करीब 10 फीसदी अधिक रहेगा। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, इस साल 12वीं में 89% के करीब बच्चे पास हुए हैं। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर जल्द ही प्रेस कन्फ्रेंस के लिए सभागार पहुंच रहे हैं।

छात्रों को अब अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि रेडी कर लेना चाहिए जिससे कि रिजल्ट का ऐलान होते ही वे सबसे अपना रिजलट चेक कर सकें। बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट कुछ देर बाद 3 बजे 12वीं के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा राज्य के  शिक्षा  मंत्री विजय कुमार चौधरी की ओर से शिक्षा विभाग के सभागार, विकास भवन, पटना में की जाएगी।

बिहार बोर्ड की ओर से तीनों स्ट्रीम्स 12वीं आर्ट्स, 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स के परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे। इंटर का रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com जारी किया जा सकता है। इसके साथ ही आप livehindustan.com पर भी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक, अपडेट्स व टॉपर्स के बारे में पूरी जानकारी पा सकेंगे। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2022 एक फरवरी से 13 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थीं जिसमें  करीब 13 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।

 विज्ञान संकाय

छात्र का नाम ——————- कॉलेज का नाम——-मार्क्स/ रैंक
सौरभ कुमार—————– केएलएल कॉलेज नवादा ——472 /1
अर्जुन कुमार —————–+2 अशोक हायर सेकंडरी औरंगाबाद ——472/ 1
राज रंजन—————– एमएस कॉलेज मोतिहारी पूर्वी चम्पारण ——471 /2
सेजल कुमारी —————–गया कॉलेज गया ——470/ 3
विष्णु कुमार —————–हाईस्कूल मशौरा पटना ——469/ 4
शुभम कुमार वर्मा—————– +2 हाईस्कूल जैतपुर लखी सराय—— 469/ 4
संजीत कुमार —————–एयू कॉलेज, मुरलीगंज माधेपुरा ——469/ 4

कॉमर्स संकाय

छात्र का नाम ——————- कॉलेज का नाम——-मार्क्स/ रैंक
अंकित कुमार गुप्ता ————- बीडी कॉलेज पटना ——-473 1
विनीत सिन्हा————-  केएनएस कॉलेज नवादा ——-473/2
पीयूष कुमार ————- कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस पटना——- 472/ 2
मुस्कान सिंह————-  गया कॉलेज गया ——-470 /3
अंजली कुमारी ————- धर्मदेव इंटर कॉलेज गोपालगंज——- 470 /3
सुधांशु रंजन ————- केएलएस कॉलेज नवादा——- 469 /4
मोहम्मद आकिब ————- सीएम कॉलेज दरभंगा ——-468 /5

 कला संकाय टॉपर्स की लिस्ट

छात्र का नाम ———- ———-  कॉलेज का नाम—–मार्क्स/ रैंक
संगम राज  ———- वीएम इंटर कॉलेज गोपालगंज —-482/1
श्रेया कुमारी  ———- यूडीएम गर्ल्स इंटर स्कूल कटिहार —-471 2
रितिका रत्ना  ———- गुरुकुल एसएस स्कूल, पटोरी, सिंघेश्वर माधेपुरा—- 470 3
रातरानी कुमारी  ———- महाबल भगीरथ+2 हाईस्कूल कोरीगांव बोरा—- 469 4
शराफत आलम  ———- अररिया कॉलेज, अररिया —-466 5
ममता कुमारी  ———- डॉ एनयूवाईआई कॉलेज फुलकहा मधेशिया—- 466 5

12वीं पास होने पर छात्राओं को मिलेंगे 25000 रुपए

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया  कि छात्राओं के लिए राज्य की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। 12वीं पास सभी बेटियों को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे जो कि हर बार दिए जाते हैं। वहीं स्नातक पास करने वाली लड़कियों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!