Headlines

सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोनपुर थाना अंतर्गत अवैध हथियार के साथ 03 युवक गिरफ्तार

सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोनपुर थाना अंतर्गत अवैध हथियार के साथ 03 युवक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के क्रम में रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकूबाजी कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम बादल कुमार उर्फ अमन राय, पिता-महेश राय, सा०-मानपुर, थाना-सोनपुर जिला-सारण बताया।

तत्पश्चात सोनपुर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा पूर्व विवाद के क्रम में विकाश कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने की बात स्वीकार की गई। घायल व्यक्ति का इलाज वर्तमान में सदर अस्पताल, हाजीपुर में चल रहा है। सत्यापन के क्रम में अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास पाया गया है तथा वह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामलों में कारावास जा चुका है।

अभियुक्त द्वारा हथियार छुपाकर रखने संबंधी सूचना दिए जाने पर सोनपुर थाना पुलिस द्वारा पहलेजा शाहपुर दियारा, पुरवारी टोला स्थित एक घर की विधिवत घेराबंदी कर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान दो अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया। तदोपरांत पकड़ाए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में उसके पास से 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामद सभी वस्तुओं को विधिवत् जप्त कर पकड़ाए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सोनपुर थाना कांड संख्या 128/26 दर्ज किया गया है। अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता

1. बादल कुमार उर्फ अमन राय, पे०-महेश राय, सा०-मानपुर, थाना-सोनपुर जिला-सारण |

2. रविन्द्र राय उर्फ गोप जी, पे०-स्व० सुखदेव राय, सा०-पहलेजा शाहपुर दियारा, थाना-सोनपुर जिला-सारण |

3. अरविन्द राय, पे०-रविन्द्र राय उर्फ गोप जी, सा०-पहलेजा शाहपुर दियारा, थाना-सोनपुर जिला-सारण |

जप्त / बरामद सामानों की विवरणी

1. देसी कट्टा-01

2. जिंदा कारतूस-01

➤ टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी थानाध्यक्ष, सोनपुर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।

यह भी पढ़े

11 फरवरी 📜  वीर क्रांतिकारी तिलका माँझी की जयंती पर विशेष

11 फरवरी 📜  विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस  पर विशेष

अगर दंड बोनाफाइड (सद्भावना से) है, तो यह आपराधिक अपराध नहीं बनता-हाई कोर्ट

 यूपी की प्रमुख खबरें :  सीएम योगी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि  पर पुष्पांजलि अर्पित किया

जनरल नरवणे की किताब में चीन पर ऐसा क्या लिखा है?

बाराबंकी में योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले—कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!