सारण पुलिस ने अपहरण एवं लूट की बड़ी योजना का किया पर्दाफाशः 05 अभियुक्त असलहे के साथ गिरफ्तार

सारण पुलिस ने अपहरण एवं लूट की बड़ी योजना का किया पर्दाफाशः 05 अभियुक्त असलहे के साथ गिरफ्तार

अपहृत को सकुशल कराया मुक्त, फिरौती की राशि भी बरामद

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

सारण जिला के मढ़ौरा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बाबु के असोईया मैदान नेटुआ पट्टी के पास कुछ अपराधी हथियार के साथ इकट्ठा हुये हैं, जो किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले है।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा के नेतृत्व में टीम गठित कर बताये गये स्थान पर पहुँच कर छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में पुलिस बल को देखकर भाग रहे 05 व्यक्ति को बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये सभी व्यक्तियों की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में 01 देशी पिस्टल, 02 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू तथा मौके से 01 मोटरसाईकिल, 01 टोटो एवं 01 मोबाईल बरामद किया गया।

पुछताछ के क्रम में पकड़ाये व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा मढ़ौरा में किसी एटीएम को लूटने की योजना बनायी जा रही थी। साथ ही पूछताछ के दौरान अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला भी सामने आया। जिसमें पकड़ाये अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन पाँच व्यक्तियों के अलावे दो और व्यक्ति है, जो इस अपहरण कर फिरौती माँगने की घटना में संलिप्त है।

उन सभी के द्वारा दिनांक-18.10. 25 को योजना बनाकर परविन्दर पासवान (कॉपी / नोटबुक बनाने वाली मशीन इन्सटॉल करने वाले) को मशीन इन्सटॉल करने के बहाने बुलाया गया और उसे अपहरण कर लिया गया तथा अपहृत व्यक्ति के परिवार वालों से 03 लाख फिरौती की मांग की गयी, जिसमें अपहृत व्यक्ति के परिजन द्वारा फिरौती के रूप में 02 लाख रूपये दिया गया।

 

ततपश्चात् पकड़ाये व्यक्तियों के निशानदेही पर छापामारी कर अपहृत व्यक्ति को बरामद कर मुक्त कराया गया तथा अभियुक्तों के निशानदेही पर फिरौती की रकम 02 लाख में से 1,72,500/- रूपये बरामद की गयी। अपहृत व्यक्ति के अपहरण के संबंध मे वैशाली जिला अंतर्गत सहदेई थाना कांड संख्या-383/25 प्रतिवेदित है। तदोपरान्त पकड़ाये सभी व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर मढ़ौरा थाना कांड सं०-704/25 दर्ज किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही हैं।

इस मामले में त्वरित अनुसंधान पूर्ण कर सभी अभियुक्तों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलायी जायेगी।

> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-

1. प्रमोद कुमार महतो, पिता-स्व० रामनरेश महतो, साकिन-पियरपूरवॉ, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

2 . सुरज कुमार, पिता-स्व० रामनरेश महतो, साकिन-पियरपूरवॉ, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

3. रंजन कुमार, पिता-अरूण प्रसाद, साकिन-रैपुरा, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

4. शैलेन्द्र कुमार उर्फ कल्लू, पिता-स्व० अदालत राम, साकिन-पटेढ़ी, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

5. मिथलेश कुमार, पिता-गणेश साह, ग्राम ओल्हनपुर, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

➤ गिरफ्तार अभियुक्त सुरज एवं शैलेन्द्र का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहासः-

1. मढ़ौरा थाना कांड सं0-705/25, दिनांक-11.11.23, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।

2. छपरा रेल थाना कांड सं0-10/23, धारा-3 आरपी, यूपी एक्ट ।

> जप्त सामानों की विवरणी :-

1. देशी पिस्टल-01, 2. कारतूस-02, 3. मोटरसाइकिल-01, 4. टोटो-01, 05. मोबाइल-04, 6. चाकू-01, 7. नगद राशि-1,72,500 रूपये।

यह भी पढ़े

 

भगवानबाजार पुलिस ने लूट के 03 कांडों का सफल उद्भेदन, 03 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार

डेरनी पुलिस ने 3 अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

कदमकुआं में गोली मारकर युवक की हत्‍या

आतिशबाजी में 3 दर्जन से अधिक लोग झुलसे:सभी का बेतिया GMCH में कराया गया इलाज, कई बच्चे भी शामिल

वोटिंग से पहले जमुई में बरामद हुआ लोडेड मैगजीन, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्या-क्या बरामद हुआ

सीवान डीएम, एसपी ने रघुनाथपुर  में स्‍थाई जांच निगरानी दल का किया निरीक्षण

बिहार चुनाव: क्या है नीतीश की रणनीति?

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी ने जिला के मतदाताओं से  06 नवंबर 2025 को मतदान करने के लिए किया अपील

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान  ने प्रेसवार्ता कर आठों विधानसभा क्षेत्र  के अभ्यर्थियों की सूची  प्रकाशित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!