प्रेमिका के साथ  सात साल रंगरेलिया मना  दूसरी लड़की से कर रहा था शादी, हुआ गिरफ्तार

प्रेमिका के साथ  सात साल रंगरेलिया मना  दूसरी लड़की से कर रहा था शादी, हुआ गिरफ्तार

नारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

 

शादी का झांसा देकर एक गायिका का यौन शोषण करने के बाद दूसरी लड़की से शादी रचाने का ख्वाब देखना एक बीएसएफ जवान को महंगा पड़ गया। गायिका की शिकायत पर पुलिस ने जवान को शादी से ठीक एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया। लव, सेक्स, धोखा और अब जेल जाने की यह घटना आरा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

गिरफ्तार जवान नीरज कुमार बताया जा रहा है। फिलहाल वह ग्वालियर में पोस्टेड था और शादी करने अपने गांव आया था। इस मामले में गायिका की ओर से नारायणपुर थाने में जवान के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। उसके अनुसार गायिका के माता-पिता की मौत हो गयी है। उसके बाद गांव का ही नीरज कुमार मदद करने के नाम पर उससे मिलने लगा।

इस बीच दोनों के बीच लव अफेयर शुरू हो गया। इसके बाद नीरज की ओर से गायिका को शादी करने का आश्वासन देकर यौन शोषण किया जाने लगा। 2014 में वह नीरज के साथ आरा के अनाइठ में किराये के मकान में रहने लगी। तभी 2015 में नीरज की बीएसएफ में नौकरी लग गयी।

इसके बाद भी वह उसके बाद आता रहा और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। गायिका लगातार नीरज पर शादी का दबाव देती रही, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। इस बीच उसकी शादी तय हो गयी। रविवार को उसकी बारात जाने वाली थी। तभी गायिका को इसकी भनक लग गयी और वह पुलिस के पास पहुंच गयी। उस आधार पर थानाध्यक्ष निकुंज भूषण ने शादी से ठीक एक दिन पहले शनिवार को नीरज को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े

बिना मास्क पहने शादी करने जा रहे दूल्हे को पुलिस ने रोका, पहले काटा चालान फिर दी ये नसीहत

कोविड-19 संक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने की सदर अस्पताल में समीक्षात्मक बैठक

बंगाल में भाजपा को मिला बड़ा विस्तार, असम में सीएए के नैरेटिव पर मोदी की शानदार जीत.

पद्मश्री डॉ शांति जैन का हार्ट अटैक से निधन

बिहार के सभी पत्रकारों को कोविड-19 का लगेगा टीका   

Leave a Reply

error: Content is protected !!