Breaking

 व्यापार मंडल अध्यक्ष के पद पर काबिज शिवशंकर साह ने तीसरे कार्यकाल के लिए किया नामांकन

व्यापार मंडल अध्यक्ष के पद पर काबिज शिवशंकर साह ने तीसरे कार्यकाल के लिए किया नामांकन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

खोई कुर्सी को पाने के लिए व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत पाण्डेय ने भी भरा नामजदगी का पर्चा

हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर अस्पताल का नया भवन बनवाने वाले अखिलेश पाण्डेय भी उतरे चुनावी मैदान में.नॉमिनेशन के समय कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष रहे साथ

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद एवं कार्यकारिणी के लिए हो रहे चुनाव के नामांकन का आज मंगलवार को आखिरी दिन था.नॉमिनेशन के आखिरी दिन व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर लगातार दो टर्म से काबिज फुलवरिया पैक्स अध्यक्ष शिवशंकर साह ने नॉमिनेशन कर पुनः अपनी जीत का दावा किया।

खोई कुर्सी को पाने हेतु व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत पाण्डेय उर्फ आचारी पाण्डेय ने भी नामजदगी का पर्चा भर जीत के प्रति विश्वास से लबरेज दिखे।

पटना उच्चन्यायालय में जर्जर रेफ़रल अस्पताल के भवन को नया भवन बनवाने का काम लगवाकर सुर्खियों में आने वाले रघुनाथपुर बाजार निवासी ललन पाण्डेय के ज्येष्ठ सुपुत्र अखिलेश पाण्डेय उर्फ झम्पू पाण्डेय भी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद हेतु हो रहे चुनावी मैदान में उतर कर सभी प्रत्याशियों को सकते में डाल दिया है।

 

इनके नॉमिनेशन के समय सीवान कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ• विधुशेखर पाण्डेय सहित अन्य दर्जनों दिग्गज साथ रहे।सभी ने झम्पू पाण्डेय के जीत का दावा किया।

वही मत्स्यजीवी सहयोग समिति अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन वीणा देवी ने तेरह कार्यकारिणी सदस्यों के साथ नामांकन किया।

यह भी पढ़े

अबुधाबी (यूएई ) मे जन्माष्टमी की धूम- भोजपुरिया परिवार हुआ सम्मिलित

व्यापार मंडल चुनाव हेतु नामांकन की प्रक्रिया संपन्न  

गणिकाओं के चौखट की माटी से देवी दुर्गा मूर्तियों का निर्माण क्यों होता है?

आफत बन रहा है बिगड़ा हुआ मौसम,क्यों?

तहखाने में चल रहा था सेक्स रैकेट, महिला समेत दो गिरफ्तार

सिपाही की नौकरी लगते ही शादी से पलट गया लड़का, लड़की ने किया केस

पटना में शिक्षक कैंडिडेट्स पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, एडीएम ने एक को जमकर पीटा, मचा बवाल

Leave a Reply

error: Content is protected !!