श्रावण मास प्रांरभ, इस माह का होता है विशेष महत्व

श्रावण मास प्रांरभ, इस माह का होता है विशेष महत्व

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सेंट्रल डेस्क

सनातन धर्म की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास को भगवान शिव का माह माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष श्रावण माह 25 जुलाई दिन रविवार से 22 अगस्त दिन रविवार तक रहेगा। यह पूरा माह भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम महीना माना जाता है।
पं. कमल किशोर मिश्र बताते हैं कि शास्त्रों में वर्णित है सावन महीने में भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसलिए ये समय भक्तों, साधु-संतों सभी के लिए अमूल्य होता है। यह चार महीनों में होने वाला एक वैदिक यज्ञ है, जो एक प्रकार का पौराणिक व्रत है, जिसे ‘चौमासा’ भी कहा जाता है; तत्पश्चात सृष्टि के संचालन का उत्तरदायित्व भगवान शिव ग्रहण करते हैं। इसलिए सावन के प्रधान देवता भगवान शिव बन जाते हैं।
भगवान शिव को सावन का महीना प्रिय होने का अन्य कारण यह भी है कि भगवान शिव सावन के महीने में पृथ्वी पर अवतरित होकर अपनी ससुराल गए थे और वहां उनका स्वागत अर्घ्य और जलाभिषेक से किया गया था। माना जाता है कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में भगवान शिव अपनी ससुराल आते हैं।
भू-लोक वासियों के लिए शिव कृपा पाने का यह उत्तम समय होता है।सावन में सच्ची श्रद्धा के साथ शिव पूजन से व्यक्ति के सभी दुख दूर हो जाते हैं शिव भक्त सावन में कांवड़ लेकर आते हैं और गंगा जल से शिव जी का अभिषेक करते हैं जिससे भक्तों की सभी मनोकामनायें पूर्ण होती है।

यह भी पढ़े

बिजली के करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत,गांव मे मचा कोहराम

बीजेपी नेता ने संतों, पुजारियों और गुरुजनों को किया सम्मानित

बसंतपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!