कलश यात्रा के साथ श्रीराम-जानकी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरु

कलश यात्रा के साथ श्रीराम-जानकी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरु

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚  के के सिंह सेंगर‚ एकमा‚  सारण (बिहार)

एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। नचाप गांव स्थित श्रीराम जानकी व दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से आचार्य ब्रजेश शास्त्री के निर्देशन में विधि-विधान से दुर्गा सप्तशति पाठ यजमान जितेंद्र सिंह मुन्ना व ममता सिंह ने श्रीगणेश किया।
वहीं देवपुरा पंचायत के इटहरी गांव स्थित नव निर्मित राम जानकी मंदिर के परिसर में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्रीराम जानकी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को समस्त ग्रामीणों द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। हाथी घोड़ा, बैंड बाजा के साथ श्रद्धालु नर-नारियों ने कलश शोभा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जय श्री राम का जयकारे लगाते हुए यज्ञ स्थल से बेनौत, तेलियाडीह, लौवारी आदि कई गांवों की सड़क से लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय कर श्रद्धालु मेंहदार के ऐतिहासिक महेंद्रनाथ मंदिर परिसर स्थित कमल दाह सरोवर घाट पर पहुंचे। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने सरोवर में डुबकी लगायी। कमल दाह सरोवर घाट पर मौजूद आचार्य पं. अनिल मिश्र द्वारा सर्व प्रथम समस्त श्रद्धालुओं का संकल्प कराया एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीगणेश पूजन व गंगा पूजन कराया। विधि विधान के साथ पूजन कर भक्त सरोवर से 551 कलश में जल भर कर भगवान का जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुए। यज्ञ स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने कतार में कलश को रखा। यज्ञ स्थल पर मौजूद आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सर्व प्रथम श्रीगणेश का पूजन कराया.इसके बाद अन्य देवी देवताओं का विधिवत पूजन कराया। महायज्ञ आयोजन समिति के सदस्य परमात्मा तिवारी, मुन्ना तिवारी, सर्वानंद तिवारी, राकेश तिवारी, अखिलानंद सिंह, निपुन सिंह, बुलेट सिंह, मनोज सिंह, उपेंद्र सिंह, गौतम सिंह, कुबेर सिंह, नारद सिंह, कशलेंद्र सिंह ,उमेश सिंह, बबन सिंह, दीपक सिंह, लव सिंह, सुरेंद्र सिंह, चुनु सिंह, शैलेंद्र सिंह, संदीप सिंह, मिथुन सिंह, राकेश प्रसाद, नवल प्रसाद, सुमित साह, रामेश्वर शर्मा, मुकेश कुमार मोदी आदि ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चारण से महायज्ञ शुरू हो गया। समिति सदस्यों ने बताया कि मानव के कल्याण के लिए महायज्ञ किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़े

कोरोना से बचाव व टीकाकरण के प्रति विशेष समुदाय के लोगों को डीएम ने किया जागरूक

छुटे हुए हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों को दिया जाएगा कोविड-19 का टीका

झारखंड में अंत्येष्टि के लिए श्मशान घाट पर घंटों करना पड़ रहा इंतजार.

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, राज्य में स्वास्थ्य प्रणाली ध्वस्त.

Leave a Reply

error: Content is protected !!