सिधवलिया की खबरें : भारत सुगर मिल्स ने मोबाइल हेल्थ केयर की किया शुरुआत
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के मगध सुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, यूनिट भारत सुगर मिल्स, सिधवलिया ने सोमवार को सीएसआर योजनान्तर्गत मोबाइल हेल्थ केयर की शुरुआत की।मोबाइल हेल्थ केयर गाड़ी को मिल के महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी,कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह,चिकित्सक,डॉ महेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मिल के महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी ने कहा कि मिल के पोषक क्षेत्र के विकास में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और मिल मालिक सीएस नोपानी और सीओओ पंकज सिंह की सोच थी कि क्षेत्र में वैसे वृद्ध. एवं विकलांग रोगी जो अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं, उनको उनके द्वार तक इलाज की सुविधा पहुंचाई जाय।
इसी कड़ी में मिल ने एक मोबाइल हेल्थ केयर की शुरुआत की, जिसके अंतर्गत डॉक्टर और कंपाउंडर गांव-गांव जाकर लोगों का इलाज कर निशुल्क दवा वितरण करेंगे।वहीं कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि लोगों के बेहतर इलाज के लिए मिल द्वारा मोबाइल हेल्थ केयर की शुरुआत की गई है।
मौके पर डिस्टलरी के जीएम प्रदीप शुक्ला,प्रोडक्शन जीएम राकेश गोसाई,स्टोर प्रबंधक राकेश मिश्रा,एचआर रजनीश सिंह,राजीवन पिल्लई सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
वंध्याकरण शिविर का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत वंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रभारी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मनवर आलम ने किया l शिविर में सर्जन डॉ.अरुण कुमार अविनाश ने कुल 15 महिलाओं का वंध्याकरण किया तथा मुफ्त दवाइयाँ दी l मौक़े पर चिकित्साकर्मी विजय राय, लाल महम्मद, लक्की सिंह, दरोगा राम सहित अन्य मरीज उपस्थित थे
यह भी पढ़े
दिल्ली ब्लास्ट केस : खगड़िया में रिटायर पोस्टमास्टर के घर NIA की रेड, लैपटॉप-मोबाइल जब्त
कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बनियापुर थानाध्यक्ष को किया गया निलंबित
भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर लिखे किताब के लिए मनोज भावुक पुरस्कृत
गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा वितरित किए गए गर्म कपड़े
समाजसेवी रामचंद्र सिंह के निधन पर राज्य मंत्री ललन कुमार शहनी ने जताया शोक

