समाजसेवी रामचंद्र सिंह के निधन पर राज्य मंत्री ललन कुमार शहनी ने जताया शोक
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड के हरनारायण पंचायत स्थित पुरवारी पट्टी गांव निवासी और समाजसेवी रामचंद्र सिंह का बीते दिन आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे परिवार में शोक में डूबे हुए थे।
इनके पुत्र पप्पू कुमार सिंह एस आई के पद पर कार्यरत है।रविवार को मछुआरा आयोग के अध्यक्ष सह राज्य मंत्री ललन कुमार शहनी उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने रामचंद्र सिंह ने उनके व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक था।
परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि रामचंद्र सिंह ने समाज सेवा में जो योगदान दिया है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा।इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद विक्रमा मांझी मुखिया प्रतिनिधि राजीव सिंह पंकज मिश्रा जीतेन्द्र राय बिक्रमा माझी मुना सिंह राजा सिंह संतोष सिंह अनिल सिंह सुरेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
यह भी पढ़े
सीवान पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, माँ की हत्यारा पुत्र संदीप शर्मा को 06 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
रघुनाथपुर में मिला अजगर सांप,देखने वालों की उमड़ी भीड़
गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा वितरित किए गए गर्म कपड़े
बुनियादी विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ ललित कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
सिधवलिया की खबरें : वाहन जांच के दौरान अज्ञात वाहन ने होमगार्ड के जवान को रौंदा
