सिसवन की खबरें : बीडीओ ने बघौना पंचायत का किया निरीक्षण
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बघौना पंचायत का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बघौना में बन रहे पंचायत सरकार भवन के कार्यों का जायजा लिया और कार्यों में तेजी लाने को लेकर निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर लगे सोलर लाइट का भी निरीक्षण किया और लाभुकों से मुलाकात की।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से भी बातचीत की और जिन लोगों ने अभी तक आवास निर्माण नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द आवास बनाने को कहा।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वे लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा और सोलर लाइट की व्यवस्था को भी सुचारू रखा जाएगा।
उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने अधिकारों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए शराब पीने के आरोप में चैनपुर निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्यवाही करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय रंजन ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चैनपुर क्षेत्र में कुछ लोग शराब पी रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और राजेश कुमार को को नशे की हालत में पकड़ लिया। आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ चैनपुर थाना में सनहा दर्ज किया गया है और आगे की कार्यवाही के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया गया है। चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय रंजन ने बताया कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शराबी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्यासपुर लेवारी गाँव से शराब पीने के आरोप में अनूप कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्यवाही करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया है।सिसवन थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ग्यासपुर लेवारी गाँव में कुछ लोग शराब पी रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और अनूप कुमार को लड़खड़ाते हुए हालात में पकड़ लिया उसके बाद पुलिस ने मेडिकल जांच कराई जहां पर शराब पीने की पुष्टि हुई।सिसवन थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाइक से गिरकर युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन सीवान मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी सनोज नाम का पुत्र करण कुमार है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
बाइक के धक्का से महिला घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मार्ग पर बाइक के धक्का से ग्यासपुर की एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह की पत्नी निक्की कुमारी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। वह सड़क पर घूमने निकली थी तभी बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया।
यह भी पढ़े
सीवान :विधानसभा चुनाव सफल संचालन कराने पर डीएम ने बीडीओ शिम्पी कुमारी को किया सम्मानित
एसआईआर के दौरान बीएलओ को धमकी न दी जाए-चुनाव आयोग
सीवान : टारी में हुए लूटपाट के सभी आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, जेवर,हथियार,मोटरसाइकिल बरामद
सिद्धारमैया ने DK को ‘ब्रेकफास्ट’ पर बुलाया,क्यों?
बिहार में पहली बार विधानसभा एक भी निर्दलीय नहीं पहुंचा
पीएम मोदी ने गोवा में भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण
उडुपी के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ पहुंचकर PM मोदी ने दर्शन किए

