Headlines

सीवान :विधानसभा चुनाव  सफल संचालन कराने पर डीएम ने बीडीओ शिम्पी कुमारी को किया सम्मानित

सीवान :विधानसभा चुनाव  सफल संचालन कराने पर डीएम ने बीडीओ शिम्पी कुमारी को किया सम्मानित

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 की सफल समाप्ति के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य डीब्रीफिंग-सह-सम्मान समारोह का आयोजन एक निजी होटल सीवान में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करना तथा संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की समीक्षा करना था।

कार्यक्रम में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सेक्टर पदाधीकारी तथा विभिन्न कोषांगों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।

जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से चयनित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार ने चुनावी व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया।

वहीं  सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-बीडीओ सिम्पी कुमारी ने मोर्चे पर अत्यंत संयमित एवं सटीक निर्देशन देकर चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी प्रकार बीसीईओ राम नारायण साह, तथा एमओ अमूल्य नलिन को भी निर्वाचन कार्य में उनके प्रभावी योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े

सीवान : टारी में हुए लूटपाट के सभी आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, जेवर,हथियार,मोटरसाइकिल बरामद

सिद्धारमैया ने DK को ‘ब्रेकफास्ट’ पर बुलाया,क्यों?

बिहार में पहली बार विधानसभा एक भी निर्दलीय नहीं पहुंचा

पीएम मोदी ने गोवा में भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

उडुपी के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ पहुंचकर PM मोदी ने दर्शन किए

Leave a Reply

error: Content is protected !!