सिसवन की खबरें : संविधान दिवस पर लिया शपथ
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड मुख्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने शपथ ली। इस दौरान प्रखंड के सभी कर्मियों ने भी शपथ ग्रहण की।
दो वारंटी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पूर्व के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों में ग्यासपुर निवासी विक्रमा यादव और बाबूलाल यादव शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आगे की कार्यवाही के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया है।
दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को खेल के माध्यम से आत्मविश्वास और मंच प्रदान करना था।
वाहनों की जाँच, यातायात नियमों की सख्ती
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत वाहनों की जाँच की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने गाड़ियों के डिक्की, हेलमेट और कागजातों की भी जाँच की। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन करवाना और अपराध को रोकना था। पुलिस ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
सड़क दुर्घटना, एक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन माझी मुख्य सड़क पर हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए घायल की पहचान टरेनवा गांव निवासी अमन कुमार सिंह के रूप में हुई है।घायल का इलाज सिसवन अस्पताल में कराया गया।
बाइक से गिरकर दो व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन चैनपुर मुख्य सड़क पर रामपुर के सामने बाइक से गिरकर दो व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्तियों की पहचान चैनपुर मुबारपुर निवासी कुंदन सिंह और विनय सिंह के रूप में हुई है। दोनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
यह भी पढ़े
Raghunathpur: संघ शताब्दी वर्ष पर गृह संपर्क अभियान के तहत स्वयंसेवक घर-घर जाकर करेंगे संवाद
दिल्ली में अब 11 नहीं, 13 जिले होंगे; कैबिनेट ने दी मंजूरी
मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को संविधान ने पीएम बना दिया- पीएम मोदी
मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को संविधान ने पीएम बना दिया- पीएम मोदी
बिहार पुलिस को गालियां देना पड़ा मां-बेटी को भारी, दोनों को हो गई जेल, जानिए क्यों की थी गाली-गलौज
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : निर्वाचन नामावली सूची का प्रारूप प्रकाशन
बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड,क्यो?
29वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 : इनोवेशन ट्रैक विज्ञान मेले में प्रतिभाओं ने दिखाया नवाचार का दम*

