Headlines

एसएसपी सारण के निर्देश पर सोनपुर मेला में चल रहे विभिन्न आर्केस्ट्रा में छापामारी कर 05 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त

एसएसपी सारण के निर्देश पर सोनपुर मेला में चल रहे विभिन्न आर्केस्ट्रा में छापामारी कर 05 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

> मई-2024 से अबतक के विशेष अभियान में कुल 279 लड़कियों को मुक्त कराकर 35 कांड दर्ज करते हुए 93 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

प्रियंक कानूनगो, सदस्य-राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार हरिहरनाथ थाना पुलिस टीम द्वारा थानान्तर्गत सोनपुर मेला में चल रहे विभिन्न आर्केस्ट्राओं का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया। इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 05 नाबालिग लड़कियाँ (जिनमे उत्तर प्रदेश-02, मध्यप्रदेश-01, छत्तीसगढ़-01 एवं नेपाल-01) को मुक्त कराया गया। इस संबंध में हरिहरनाथ थाना कांड सं0-127/25, दिनांक-25.11.2025 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में मई 2024 से अबतक सारण जिलान्तर्गत कुल 279 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराकर 35 कांड दर्ज करते हुए 93 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

➤ छापामारी दल में शामिल सदस्य :-

1. थानाध्यक्ष हरिहरनाथ / महिला थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी।

2. प्रभारी ए.एच.टी.यू. सारण।

3. मिशन मुक्ति फाउन्डेशन के सदस्य।

4. रेस्कयू फाउन्डेशन, दिल्ली के सदस्य।

5. नारायणी सेवा संस्थान, सारण के सदस्य।

6. रेस्क्यू एण्ड रिलीफ फाउन्डेशन, पश्चिम बंगाल ।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ सारण पुलिस द्वारा ‘आवाज दो’ अभियान चला कर लगातर कार्रवाई की जा रही है। जनता से सूचना और सहयोग की अपील है, यदि आप या आपके आसपास कोई महिला इस तरह की समस्याओं से जुझ रही है, तो ‘आवाज दो’ हेल्पलाईन नं0-9031600191 से अपनी बात हम तक पहुँचाएं।

यह भी पढ़े

शराब कारोबारियों से सांठ-गांठ एवं अवैध वसूली के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, प्राथमिकी दर्ज, भेजे गये जेल

नवादा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार, कई संदिग्ध सामान बरामद

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का उद्देश्य पिछले दरवाजे से एनआरसी लागू करना है-ममता बनर्जी 

सिधवलिया की खबरें : बीज वितरण के दौरान  किसानों ने किया हंगामा

युवा सामाजिक कार्यकर्ता आलोक रंजन सिंह उर्फ काली सिंह का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!