Headlines

सिसवन की खबरें : सड़क दुर्घटना में घायल की ईलाज के दौरान मौत

सिसवन की खबरें : सड़क दुर्घटना में घायल की ईलाज के दौरान मौत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर गयासपुर काली मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिवान रेफर कर दिया।

सिवान के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक ग्यासपुर उत्तर टोला निवासी भिखारी यादव के 55 वर्षीय पुत्र हरिशंकर यादव उर्फ कदम यादव हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरिशंकर यादव के 2 लड़के और 1 लड़की हैं।इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 

शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान घूरघाट गाँव निवासी हरे राम भारती के रूप मे हुई है। आरोपी को आगे की कार्यवाही के लिए सीवान न्यायालय भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

 

61 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरौत मोड़ से एक मोटरसाइकिल से 61 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि, कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने इसकी जानकारी दी है।

 

फरार चल रहे आरोपी   गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के चांदपुर गाँव निवासी जितेंद्र पाण्डेय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

 

दो बाइक के टक्कर में छपरा के दो युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन  थाना क्षेत्र के मांझी रधुनाथपुर पर ग्यासपुर के पास दो बाईक के आमने-सामने टक्कर में सारण जिले के दो युवक घायल हो गए। घायलो में डोरीगंज थाना क्षेत्र के लाल बाजार गांव निवासी कामेश्वर महतो का पुत्र बिहारी कुमार व श्याम जी का पुत्र भोला कुमार शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।.

मारपीट की घटना में युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिले के सिसवन  थाना क्षेत्र के भागर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक ताराचंद्र यादव का पुत्र अभय लाल है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

 

अलग-अलग बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन  थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर बाइक की दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में यूपी के बलिया जिले के बैरिया थाना के स्थानीय निवासी विश्वनाथ पांडेय का पुत्र कमलेश कुमार पांडेय व स्थानीय निवासी मुकेश राम का पुत्र राहुल कुमार राम शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

यह भी पढ़े

समर्पण दिवस के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि  मनायी गयी

मशरक की खबरें :  नए नियमों के साथ वीबी जी राम जी की हुई शुरुआत 

सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोनपुर थाना अंतर्गत अवैध हथियार के साथ 03 युवक गिरफ्तार

11 फरवरी 📜  पं. दीनदयाल उपाध्याय की  पुण्यतिथि पर विशेष

11 फरवरी 📜  वीर क्रांतिकारी तिलका माँझी की जयंती पर विशेष

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!