सिसवन की खबरें :  कचनार गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

सिसवन की खबरें :  कचनार गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के कचनार गांव के पूरब टोला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा, बैंड बाजा और अलग-अलग झांकियां निकाली गईं। कथावाचिका साध्वी प्रियंका शास्त्री वृंदावन से आई हैं। आयोजन 29 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें 30 अक्टूबर को पूर्णाहुति और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति में अध्यक्ष विकास सिंह, सचिव रंजीत उपाध्याय, मंच संचालन अजीत उपाध्याय, यजमान नकुल सिंह, व्यवस्थापक दीपक उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अखिलेश महतो और अन्य सदस्य शामिल हैं।

 

कचनार गांव से तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने कचनार गांव से तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार पियक्कड़ स्थानीय गांव निवासी रामानंद महतो, कन्हैया महतो, मुकेश महतो शामिल है।थानाध्यक्ष टुनटुन कुमार ने बताया कि तीनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

 

भैया दूज का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड में भैया दूज का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की और गोधन कूटने की रस्म निभाई। गोधन कूटने की परंपरा के अनुसार, बहनों ने गाय के गोबर से गोधन का विग्रह बनाया और मूसल से उसे कूटा। इस रस्म को बहन-भाई के अटूट संबंध का प्रतीक माना जाता है।भैया दूज के मौके पर पूरे प्रखंड में भाई-बहन के स्नेह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शहर से लेकर गांव तक पूजा, गीत और हंसी-खुशी के साथ यह पर्व पारंपरिक श्रद्धा के भाव से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु और समृद्धि की कामना की।

 

शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में चांदपुर निवासी सतीश यादव, इटहरी गांव निवासी अंकुर कुमार सिंह और रोहित कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

यह भी पढ़े

सिसवन की खबरें :  कचनार गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

दरौली में भगवान चित्रगुप्त का कायस्थ बंधुओं ने किया धूमधाम से पूजा अर्चना

हर्षोल्लास के साथ की गई ज्ञान और बुद्धि के देवता चित्रगुप्त की पूजा

चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ 25 अक्टूबर शनिवार से, नहाय-खाय के साथ होगी शुरुआत। 

त्योहारों में रेलवे का यात्री प्रबंधन और हमारा समाज

असरानी जी आपकी हँसी हमारे समय का सबसे कोमल शोकगीत है

महिलाओं का चुनाव प्रचार गढ़ रहा नया समीकरण,कैसे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!