सिसवन की खबरें : जमीन विवाद में मारपीट तीन लोग घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के चैनपुर ओपी क्षेत्र के नगई गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी अशोक महतो का पुत्र भोलू कुमार, हरेंद्र महतो की पुत्री रीतू कुमारी व चन्द्रमा का पुत्र सीताराम महतो शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सांप काटने से महिला अचेत
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के चटया गांव में सांप काटने से एक महिला अचेत हो गई। अचेत महिला स्थानीय निवासी शुभ नारायण सिंह की पत्नी मंजू देवी शामिल है। महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
मारपीट की घटना में चार व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में थाना क्षेत्र के कौली छपरा निवासी राजा राय का पुत्र लाल बाबू राजभर, सतीश राय की पत्नी मूर्ति देवी, हरिहर छपरा गांव निवासी सहदेव पांडेय का पुत्र राम शरण पांडेय व गंगपुर सिसवन निवासी उमेश प्रसाद की पत्नी कविता कुमारी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुबही गांव निवासी विनोद यादव तथा सिसवन निवासी अशोक चौधरी शामिल हैं।इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
यह भी पढ़े
मेरा सौभाग्य कि नौसेना के साथ दीवाली मना रहा-पीएम
चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक दलों की ओर से दिये जाने वाले अनुमति पत्र को टिकट क्यों कहते हैं?


