पटना मे ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस की इकाई सिवान को मिला सम्मान

पटना मे ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस की इकाई सिवान को मिला सम्मान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

– मुख्य अतिथियों ने भेट किया स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र

श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):

पटना के तारामंडल मे ग्लोबल कायस्थ महासम्मेलन के शंखनाद यात्रा को लेकर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम मे ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस की इकाई सिवान को मिला सम्मान पत्र। यह सम्मान पत्र ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन, पटना कुम्हरार के विधायक सह विधान मंडल के सचेतक अरुण सिन्हा, पदमश्री डाक्टर गोपाल प्रसाद सिन्हा सहित अन्य मुख्य अतिथियों द्वारा ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस सिवान के जिलाध्यक्ष निलेश वर्मा निल, जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव, सचिव राकेश सहाय व रविरंजन श्रीवास्तव को संयुक्त रुप से सम्मान पत्र दिया गया।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन द्वारा सभी को अंगवस्त्र दिया गया। सिवान के जिलाध्यक्ष निलेश बर्मा निल ने बताया कि ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेन्स का मुख्य उद्देश्य है कायस्थों के सामाजिक, राजनीतिक व शौक्षणिक व आर्थिक रूप से मजबूत करना हैं। उन्होंने कहां कि देश के प्रति फिर से कायस्थों की गौरवशाली इतिहास को कायम करना हैं।

जानकारी हो  कि आगामी 19 दिसंबर 2021 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम मे होनेवाली विश्व कायस्थ महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए शंखनाद यात्रा शुरू किया गया है। उसी शंखनाद यात्रा की कड़ी मे गत रविवार को पटना के तारामंडल मे प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

जिसमें प्रदेश के सभी जिले से कायस्थ सदस्यों ने भाग लिया था।उसी कार्यक्रम मे सिवान जिला इकाई को सम्मान पत्र मिला है।

यह भी पढ़े

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!